फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crisis on cleanliness... tender could not be opened, court put a stay

Rohtak News: सफाई पर संकट... नहीं खुल सका टेंडर, अदालत ने लगाई रोक

Tue, 26 Sep 2023 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Crisis on cleanliness... tender could not be opened, court put a stay
रोहतक। दीपावली से पहले शहर में सफाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को सफाई का 49 करोड़ का टेंडर फाइनल होना था, जिसके ऊपर अदालत ने रोक लगा दी है। क्योंकि पिछली एजेंसी ने अदालत में याचिका दायर कर निगम द्वारा उसका टेंडर रद्द करने के फैसले को चुनौती दी थी। अब अदालत ने निगम प्रशासन से 6 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर की गलियों की सफाई का कार्य निजी एजेंसी से कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए जून माह में निगम की तरफ से 22 में से 16 वार्ड की गलियों का कार्य ठेके पर दे दिया। इसके लिए दो जोन बनाई गई। पहली जोन में शामिल वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7,8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये में और 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया था। अगस्त माह में मुख्यालय की तरफ से निगम आयुक्त को पत्र भेजकर लिखा कि नियमों के तहत टेंडर 21 दिन बाद खोला जाना था, लेकिन निगम ने 12 दिन में ही टेंडर जारी कर दिया। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया था। साथ ही निगम ने दोबारा टेंडर जारी किया, जिसे 25 सितंबर को खोना जाना था, लेकिन अदालत ने उसके ऊपर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

.
इधर, निगम के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू
वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों ने कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन 21 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। अगले चार दिन और लगातार हड़ताल जारी रहेगी। माकपा का एक प्रतिनिधि मंडल डॉक्टर जगमति सांगवान के नेतृत्व में निगम कार्यालय के बाहर पहुंचा और अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की ओर से सोमवार को गलियों की सफाई के लिए लगाया 49 करोड़ का टेंडर खोला जाना था, लेकिन पिछली एजेंसी अदालत में चली गई। अदालत ने टेंडर खोलने पर रोक लगा दी है। साथ ही छह अक्तूबर तक जवाब मांगा है।
संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed