फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth shot in Sanghi village of Rohtak

रोहतक: सांघी के किसान को मारी गोली, ट्रैक्टर छीनने का प्रयास, खेत से ट्राली में गन्ना भरकर गांव में आ रहे थे दो भाई

Fri, 17 Dec 2021 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 12:35 AM IST
सार

नकाबपोश युवकों ने वारदात की। इसमें आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो हमलावरों को किसानों ने पहचान लिया जो गांव के ही युवक निकले।

विज्ञापन
Youth shot in Sanghi village of Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव में खेत से लौट रहे किसान को नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया। जांच में पता चला कि दो युवक गांव के ही रहने वाले हैं। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सांघी गांव निवासी पवन ने दी शिकायत में बताया कि वह और उसका छोटा भाई सोमबीर वीरवार शाम को गन्ने की ट्रॉली भरकर गांव में आ रहे थे। जब नहर के पुल पर पहुंचे तो सामने से एक सफेद रंग की कार आई। कार में सवार चार युवक नीचे उतरे, जिन्होंने नकाब लगा रखा था।
विज्ञापन


दो युवकों ने हाथ में पिस्तौल व एक ने डंडा ले रखा था। एक युवक उसके पास आया और ट्रैक्टर की चॉबी निकाल ली। बाकी ने ट्रॉली को अलग करके ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। उसने शोर मचा दिया। तभी गांव का युवक संदीप उर्फ लीला व मंदीप आ गए। तभी उन्होंने आरोपियों से ट्रैक्टर की चॉबी वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः एचपीएससी फर्जीवाड़ा: विजिलेंस ने माना, चेयरमैन और सचिव शुरू से ही जांच में शामिल, दावा- केवल दो परीक्षाओं में ही कर पाए सेटिंग

इसी बीच एक युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी, जो उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी दूसरे युवक ने फायर कर दिया, लेकिन वह नीचे बैठ गया। इसी बीच नकाब हटने से पता चला कि आरोपियों में एक गांव का युवक साहिल व सुनील हैं। दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed