{"_id":"62a79e6d2fdcc74961146f33","slug":"youth-shot-in-dobh-village-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: डोभ गांव में युवक को घर से बुलाकर मारी दो गोली, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: डोभ गांव में युवक को घर से बुलाकर मारी दो गोली, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में दाखिल
Tue, 14 Jun 2022 11:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 AM IST
सार
गंभीर रूप से घायल नवीन को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार रात को एक युवक नवीन को फोन पर घर से बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। एक गोली जांघ व दूसरी दायें पैर पर लगी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय नवीन सोमवार रात को घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके पास एक फोन आया। फोन आने के बाद वह किसी से मिलने बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि नवीन को कुछ युवकों ने दो गोली मार दी है। तत्काल परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां ट्रामा सेंटर में नवीन का इलाज चल रहा था। जब पुलिस ने उसके परिजनों व साथ आए युवकों से बातचीत की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर का कहना है कि घायल व परिजनों के बयानों के बाद ही कुछ कह सकते हैं। आखिर किसने व क्यों गोली मारी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन