{"_id":"63fed28a7c00864d9103cbb3","slug":"woman-who-gave-birth-to-twins-dies-in-rohtak-due-to-delay-in-operation-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में सुविधाओं का टोटा: महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, ऑपरेशन में देरी से मां-शिशु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में सुविधाओं का टोटा: महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, ऑपरेशन में देरी से मां-शिशु की मौत
Wed, 01 Mar 2023 09:50 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:50 AM IST
सार
रोहतक में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की मौत अस्पताल में पूरी सुविधाएं न होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक लड़के व एक लड़की को जन्म दिया। जन्म के बाद मां व लड़के की मौत हो गई। जबकि लड़की का उपचार चल रहा है। महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल में गायनी की स्पेशल महिला डॉक्टर नहीं थी। उसे धोखे में रखा गया। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरे शिशु की हालत अब भी खतरे से बाहर नहीं
आजादगढ़ निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रिसु नौ माह से गर्भवती थी। शुरू से ही एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। वहां पर एक महिला व एक पुरुष डॉक्टर उपचार करते थे। डॉक्टरों ने उसकी पत्नी के आपरेशन की 1 मार्च या 2 मार्च को आपरेशन की तिथि दे रखी थी। 27 फरवरी की सुबह उसकी पत्नी ने पेट में हल्का दर्द महसूस होने की शिकायत की। वह उसे उसी अस्पताल में ले गया, जहां शुरू से ही उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने कहा कि उसे आज ही आपरेशन करना होगा। जल्द रक्त का इंतजाम करे। आपरेशन का समय शाम तीन बजे दिया गया, लेकिन आपरेशन तीन बजे की जगह शाम 7 बजे किया गया। उसे बताया गया कि लड़का व लड़की पैदा हुए हैं। लड़के में जान नहीं थी। जब पत्नी के बारे में पूछा तो बताया गया वह ठीक है। रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने कहा कि उसकी पत्नी को बड़े अस्पताल में शिफ्ट करना होगा, क्योंकि यहां पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
उसने कहा कि अब आधी रात को कहां लेकर जाऊं। इसके बाद उसकी पत्नी को खुद की एंबूलेंस का इंतजाम करके दूसरे निजी अस्पताल में भेज दिया गया। 28 फरवरी को सुबह 11 बजे उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित की मांग है कि उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाए।
पुलिस अधिकारी के अनुसार
निजी अस्पताल के अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ उपचार में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
प्रहलाद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट