फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife mentally ill , depressed husband shot himself

पत्नी मानसिक बीमार, तनाव में पति ने खुद को मारी गोली

Sat, 30 Jul 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Jul 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wife mentally ill , depressed husband shot himself
दुकान में ही युवक ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
माता दरवाजा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले युवक ने शुक्रवार शाम को दुकान में ही खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पड़ताल में पता चला कि पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण युवक तनाव में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सुंदरपुर निवासी हरीश (29) की माता दरवाजा में शिव मुस्कान मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से दुकान है। वह प्रतिदिन गांव से ही दुकान पर आता-जाता था। हरीश शुक्रवार शाम करीब छह बजे दुकान पर बैठा था। दुकान पर कोई भी ग्राहक नहीं था। इसी बीच हरीश ने देसी पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और गुरुद्वारे में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब कुछ लोग उसकी दुकान में दाखिल हुए तो खून से लथपथ हरीश का शव फर्श पर पड़ा था। सूचना मिलने पर डीएसपी रमेश कुमार और शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था हरीश 
सुंदरपुर निवासी महावीर की हरीश के अलावा कोई संतान नहीं है। जब पुलिस ने हरीश के परिवार को घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। घटना के कुछ ही देर बाद हरीश के परिजन बिलखते हुए पीजीआई पहुंचे। इकलौते बेटे के दुनिया से चले जाने के बाद महावीर भी सदमे में है। महावीर के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। 


सात माह की गर्भवती है हरीश की पत्नी
परिजनों के अनुसार हरीश की पत्नी करीब एक माह से पीजीआई में उपचाराधीन है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह सात माह की गर्भवती भी है। पत्नी के बीमार रहने के कारण ही हरीश लंबे समय से तनाव में था। इसी कारण वह अपने परिवार के लोगों से भी बहुत कम बात करता था। 

युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से देसी पिस्तौल को बरामद कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। 
- रमेश कुमार, डीएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed