फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To register treason case against Swami Ramdev enter plea hearing

स्वामी रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने को डाली गई याचिका पर हुई सुनवाई

Sat, 04 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
To register treason case against Swami Ramdev enter plea hearing
ramdev - फोटो : file photo
भड़काऊ भाषण देने के मामले में स्वामी रामदेव पर देशद्रोह का केस दर्ज कराने के लिए डाली गई याचिका पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के लिए खुद एसपी को पहुंचना था, लेकिन वे बार-बार समय देते रहे और कोर्ट में उनका इंतजार होता रहा। काफी इंतजार के बाद भी एसपी शशांक आनंद कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त होने का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 जून की तारीख मुकर्रर की है। हालांकि एसपी की ओर से अपने अधीनस्थों के हाथों कोर्ट में जांच रिपोर्ट भिजवा दी गई है। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि अब कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट की कॉपी मांगी जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि पुलिस ने किस तरह की जांच की।
विज्ञापन


बता दें कि दो माह पहले नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा था कि यदि कानून नहीं होता तो वे भारत माता की जय नहीं बोलने वालाें का सिर काट देते। इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की कि स्वामी पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। सुनवाई नहीं होने के कारण पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका लगा दी। कोर्ट ने खुद एसपी को जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। लेकिन 23 मई को हुई सुनवाई में डीएसपी ने कोर्ट में जाकर रिपोर्ट पेश की। इस पर कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी करने की चेतावनी दी और कहा कि खुद एसपी को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी होगी।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने कोर्ट से 10 दिन का समय मांगा था और सुनवाई 3 जून को तय की गई थी। शुक्रवार को एसपी को रिपोर्ट लेकर पेश होना था। एसपी ने पहले 12 बजे आने के लिए कहा और फिर 2 बजे। लेकिन बाद में एसपी ने जाट आंदोलन चेतावनी के कारण कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त होने की बात कही और वे कोर्ट नहीं पहुंच सके। इस पर पूर्व मंत्री के वकील ओ. पी. चुघ ने कोर्ट से अवमानना नोटिस जारी करने की मांग की। इस पर वकीलों में बहस भी हुई। बाद में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 13 जून तय की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने अवमानना नोटिस जारी करने की मांग की: बतरा
पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने बताया कि एसपी शशांक आनंद बार-बार कोर्ट आने के लिए समय बढ़वाते रहे और बाद में नहीं आए। इसलिए हमने अवमानना नोटिस जारी करने की मांग की। फिलहाल कोर्ट से अगली तारीख लगा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed