{"_id":"762e8af59b324423d1168dd5f1d1ef36","slug":"three-died-in-a-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कार पलटी, तीन की मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकरा कार पलटी, तीन की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देरशाम शिमली गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली रेफर किया गया है। हादसा कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में धांधलान निवासी 28 वर्षीय लखवीर, 29 वर्षीय मन्नू, 28 वर्षीय विनोद शामिल हैं। जबकि 30 वर्षीय नरखी की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक चारों युवक शाम को कार से रोहतक से गांव जा रहे थे। जैसे ही कार गांव शिमली के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। कार की गति तेज होने के कारण चालक और आगे बैठा एक अन्य युवक शीशे से निकल सड़क पर जा गिरे। इससे उनके सिर में गहरी चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, तीसरा युवक कार के नीचे कुचला गया। उसके शरीर का अधिकतर हिस्सा कार से कुचलने से उसकी मौत हो गई। घायल नरखी को आसपास के लोगों की मदद से पीजीआई में लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली ले जाया गया है।