{"_id":"571cfce84f1c1b742f8b5364","slug":"the-paper-was-sharing-a-husband-three-daughters-behind-decoy-planted-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार बांटने निकला पति, पीछे से तीन बेटियों की मां ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार बांटने निकला पति, पीछे से तीन बेटियों की मां ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव चमारिया में रविवार तड़के तीन बेटियों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में गले में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि प्राथमिक रूप से घरेलू कलह की वजह सामने आ रही है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी सुशील चमारिया में बलवान के मकान में किराये पर रहता है। वह गांव के मंदिर में पुजारी है। इसके साथ ही सुबह अखबार वेंडर का काम भी करते हैं। वह रविवार सुबह जब अखबार बांटने के लिए निकल गए तो उनकी पत्नी 30 वर्षीय निर्मला ने खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद बच्चे सोकर उठे तो मां को लटका देख जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
ग्रामीण घर के अंदर घुसे तो सुमन फंदेे पर लटकी मिली। मामले की जानकारी निर्मला के पति सुशील को दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सुशील करीब एक महीना पहले ही बलवान के मकान में आया था। इससे पहले दंपति गांव के मंदिर में ही रहता था।