फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The court appearance of the accused in Vishnu murder case will held on August 3

Rohtak: विष्णु हत्याकांड में महम के पूर्व विधायक की अब 3 अगस्त को होगी पेशी

Sun, 03 Jul 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 11:50 PM IST
सार

2011 में गोली मारकर कलानौर अनाज मंडी में युवक की हत्या की गई थी। एक दशक से चल रहे केस में अभी गवाही की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
The court appearance of the accused in Vishnu murder case will held on August 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कलानौर के विष्णु हत्याकांड में अब तीन अगस्त को महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान व दूसरे आरोपियों की पेशी होगी। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद एएसजे राकेश सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2011 में कलानौर अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में गोली लगने से निगाना गांव के युवक विष्णु की मौत हो गई थी। बसाना गांव के पूर्व सरपंच एवं विष्णु के रिश्तेदार सीताराम राठी के बयान पर कलानौर पुलिस ने महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान व 28 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने 14 के करीब आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने अदालत में चुनौती दी थी। जिला अदालत ने सीआपीसी की धारा 319 के तहत केस चलाने की अनुमति दे दी। दूसरे पक्ष ने हाईकोर्ट में फैसले के चुनौती दी। हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने केस वापस हाईकोर्ट के पास सुनवाई के लिए भेज दिया। हाईकोर्ट ने जिला अदालत को दोबारा केस की सुनवाई के लिए कहा था। एएसजे राकेश सिंह की अदालत ने पिछले दिनों 14 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। केवल दो आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दी थी। जबकि पहले से पूर्व विधायक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed