फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teenager girl kidnapped from Rohtak and gang-raped in Rajasthan

हैवानियत: रोहतक से किशोरी को अगवा कर राजस्थान में किया सामूहिक दुष्कर्म, 45 घंटे बाद बस में बैठा कर भेजा घर

Wed, 06 Jul 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

29 जून की शाम छह बजे घर से दूध लेने गई लापता किशोरी हुई थी। एक जुलाई दोपहर 12 बजे घर लौटी। परिजनों ने पुलिस पर कोर्ट में पेश कर किशोरी से कुछ नहीं होने का बयान दिला मामला दबाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teenager girl kidnapped from Rohtak and gang-raped in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर थाना क्षेत्र से एक किशोरी (14 वर्ष) का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना क्षेत्र की ही एक महिला ने उसे अगवा करा कर राजस्थान के राजगढ़ पहुंचवाया। राजगढ़ में किशोरी से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया व उसे एक जुलाई को बस में बैठा कर भाग गए। अब मामा के पूछने पर किशोरी ने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया। बुधवार को पुलिस देर रात तक किशोरी का मेडिकल कराने व अन्य जरूरी कार्रवाई में व्यस्त रही। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 29 जून की शाम करीब छह बजे बेटी दूध लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके साथ किसी अनहोनी के डर के चलते उन्होंने पुलिस से मदद मांगी व उसके अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने की सूचना किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुराचार कराने वाले गिरोह तक पहुंची।
विज्ञापन


इसके चलते एक जुलाई की दोपहर किशोरी घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां किशोरी ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं होने का बयान दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गिरोह से साठगांठ कर किशोरी को ऐसा बयान देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसके मामा ने उससे पूछा तो किशोरी ने अपने साथ अपहरण के बाद हुए दुराचार के बारे में बताया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस देर रात तक मामले में कागजी कार्रवाई व किशोरी का मेडिकल कराने में व्यस्त रही। 

अपहरण कर ले गए राजगढ़, वहीं किया दुष्कर्म 
किशोरी के मुताबिक, घर से दूध लेने जाते समय उसे एक महिला अपने घर ले गई। यहां उसके कपड़े बदल कर फोटो खींचे। ये फोटो मोबाइल पर किसी को भेजे। इसके बाद एक गाड़ी आई और उसे ले गई। वे उसे राजगढ़ ले गए। उसे वहां एक मंदिर के बाहर लिखे राजगढ़ शब्द से इसका पता लगा। यहीं उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

गाड़ी में तीन लोग थे। इसके बाद तीन लोग और आए। ये अगले दिन व रात उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद एक जुलाई को 500 रुपये देकर बस में बैठाया और भाग गए। वह भिवानी पहुंची तो यहां भूख के मारे बुरा हाल था। यहां कुछ खाने के लिए उतरी तो बस निकल गई। फिर वह दूसरी बस से रोहतक पहुंची। 

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे घेराव 
किशोरी की हालत बेहद खराब है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। चौकी की पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर कोर्ट में पेशी के दौरान उसके साथ कुछ भी नहीं होने का बयान दिलाया। उसका मेडिकल तक नहीं कराया। डीएसपी मुख्यालय से गुहार लगाई तो मेडिकल की कार्रवाई शुरू हुई।

इस मामले में संबंधित पुलिस की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो ओबीसी समाज चौकी का घेराव करेगा। - तेजवीर सेन, प्रदेश अध्यक्ष, जनक्रांति सेना।


शहर थाना क्षेत्र की एक किशोरी कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। बाद में वह वापस लौट आई थी। उस समय परिवार ने किसी तरह आरोप या कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। अब किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके चलते केस में दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए पीड़ित का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - डॉ. रवींद्र, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed