फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swami Ramdev's a case statements, complainants and witnesses to be sent notices in rohtak

शिकायतकर्ताओं और गवाहों के बयान दर्ज करने करने के लिए भेजे नोटिस

Sun, 17 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 17 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev's a case statements, complainants and witnesses to be sent notices in rohtak
रामदेव - फोटो : getty
सद्भावना सम्मेलन में विवादित बयान देने के मामले में स्वामी रामदेव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हैदराबाद में केस दर्ज होने के बाद अब रोहतक पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत करने वालों और कार्यक्रम के गवाहों को नोटिस भेजे हैैं, ताकि जांच में शामिल होने के लिए सभी के बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस 30 अप्रैल को रोहतक कोर्ट में इसी के आधार पर अपना पक्ष रखेगी। बता दें कि कोर्ट ने पुलिस को मामले में 30 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में शामिल होने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रोहतक में हुए सद्भावना सम्मलेन में 3 अप्रैल को स्वामी रामदेव ने भारत माता की जय बोलने के मामले में विवादित बयान दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने स्वामी रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने के लिए एसपी ऑफिस में शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में कोर्ट ने एसपी से पूछा है कि बताइए रामदेव पर केस क्यों नहीं दर्ज किया गया? कोर्ट ने एसपी को जांच के लिए 30 अप्रैल तक का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed