{"_id":"647193606351f3069e0b68aa","slug":"stabbed-to-death-young-man-from-delhi-came-to-wedding-ceremony-in-rohtak-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: डीजे नाइट पर शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: डीजे नाइट पर शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sat, 27 May 2023 12:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 12:24 PM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला में शुक्रवार की रात शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच तीन चार युवक आए और चाकुओं से हमला कर दिया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल ईसांत और तरुण को पीजीआई ले जाया गया
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के डेयरी मोहल्ले में डीजे नाइट पर शौरी मार्केट के बाइक सवार पांच युवकों ने कपड़ा व्यापारी 34 वर्षीय इंशात की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ ने एक बाइक सवार को दबोच लिया, जबकि चार भागने में कामयाब रहे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई की सगाई के बाद गली में खड़ा था 34 वर्षीय इंशात
परिजनों ने बताया कि डेयरी मोहल्ला निवासी डिंपल की शुक्रवार रात को सगाई थी। दिल्ली से परिवार रिश्ता लेकर आया हुआ था। सगाई कार्यक्रम के बाद डीजे नाइट चली। रात करीब पौने दो बजे दूल्हे का चचेरा भाई इंशात, छोटा भाई तरुण व आठ-दस परिवार के लोग घर के बाहर गली में खड़े थे। एक बाइक तेजी से आकर रुकी। बाइक से उतरकर एक युवक घर के बाहर आया और बोला, जिनके घर कार्यक्रम था। उनको बाहर निकालो।
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने किया चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला
इशांत ने इसका विरोध किया। इसी बीच दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ गए। कहासुनी बढ़ती चली गई, एक युवक ने इशांत के सीने व तरुण के पेट में वार कर दिया। चाकू लगते ही इंशात मौके पर गली में गिर गया। आरोपी युवक भागने लगे, तभी एक बाइक सवार को लोगों ने दबोच लिया। बाकी चार भागने में कामयाब रहे।
मेरे भाई का नहीं था किसी से झगड़ा, किसी और को मारने आए थे युवक
मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि उसके भाई या परिवार का किसी से झगड़ा या रंजिश नहीं है। लग रहा है कि युवक किसी और को मारने आए थे। झगड़े में उसके एक भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी, जो शौरी मार्केट में कपड़े की दुकान चलाता था। जबकि तरुण दिल्ली रहता है। उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।
पौने दो घंटे पहले बेटे को गोद में लेकर फोटो खिंचवाए थे इंशात ने
परिजनों ने बताया कि सगाई समारोह में पूरा परिवार खुश था। चारों तरफ खुशियां फैली थी। डीजे पर परिवार के लोग साथ-साथ डांस कर रहे थे। इंशात के तीन बच्चे हैं। छोटे बेटे को गोद में लेकर उसने फोटो भी खिंचवाई थी। क्या पता था कि घर के बाहर गली में यूं उसकी हत्या कर दी जाएगी।
पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस कर रही है वारदात की जांच पड़ताल
हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। लग रहा है कि बाइक सवार किसी और की तलाश में आए थे, लेकिन डेयरी मोहल्ले में वारदात करके फरार हो गए। - सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।