फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Skull found in drain of Omaxe City of Rohtak, skeleton of bones found in field

रोहतक क्राइम: ओमेक्स सिटी के नाले में खोपड़ी तो खेत में मिला हड्डियों का कंकाल, दो थानों की पुलिस पहुंची

Fri, 15 Sep 2023 11:15 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

रोहतक में रेलवे लाइन के साथ लगते नाले में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। शिवाजी कॉलोनी व आईएमटी थाने की पुलिस मौक पर पहुंची। तय हुआ कि एरिया आईएमटी थाने में आता है। इसके बाद आईएमटी थाना पुलिस ने खोपड़ी व दूसरी हड्डी कब्जे में ली।

विज्ञापन
Skull found in drain of Omaxe City of Rohtak, skeleton of bones found in field
नाले में पड़ी खोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की ओमेक्स सिटी के नजदीक रेलवे लाइन के साथ लगते नाले में शुक्रवार सुबह एक कंकाल मिला है। खोपड़ी नाले के अंदर तैर रही थी, जबकि बाकी हड्डी खेत में पड़ी थी। शव महिला का है या पुरुष का, यह तो एफएसएल जांच के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। 

विज्ञापन


नक्शा देखकर तय हुआ कि आईएमटी थाना पुलिस करेगी जांच 
शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस का सूचना मिली कि ओमेक्स सिटी के नजदीक रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक खोपड़ी तैयार रही है। पानी के अंदर हड्डी हैं। किसी ने हत्या करके शव नाले में फेंका है या डूबने से मौत हुई है। झाड़ियां व सुनसान एरिया होने के कारण किसी का ध्यान यहां तक गया। सुबह घूमने गए एक युवक की नजर पानी के ऊपर तैर रही खोपड़ी पर पड़ी।
विज्ञापन


एफएसएल जांच के बाद ही होगा खुलासा, शव महिला या पुरुष का
मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। शिवाजी कॉलोनी व आईएमटी थाने की पुलिस मौक पर पहुंची। तय हुआ कि एरिया आईएमटी थाने में आता है। इसके बाद आईएमटी थाना पुलिस ने खोपड़ी व दूसरी हड्डी कब्जे में ली। आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर का कहना है कि एफएसएल जांच के बाद पता लग सकेगा कि शव महिला का है या पुरुष का।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टुकड़ों में मिली हड्डी, कुत्तों ने भी नोंच हुआ
पुलिस को मौक पर टुकड़ों में शव मिला है। खोपड़ी कहीं तैर रही थी तो हड्डी व बाकी कंकाल कन्हेली गांव के खेत में मिला। पुलिस ने खोपड़ी व हड्डियां एकत्रित करके पीजीआई भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed