{"_id":"6310f39b76b8b95345303cbe","slug":"sit-interrogates-sonu-in-death-case-of-ajay-nandal-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: कार में आया था सफेद पाउडर, सोनू से की एसआईटी ने पूछताछ, विसरा जांच रिपोर्ट से खुलेगा अजय की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: कार में आया था सफेद पाउडर, सोनू से की एसआईटी ने पूछताछ, विसरा जांच रिपोर्ट से खुलेगा अजय की मौत का राज
Thu, 01 Sep 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:32 PM IST
सार
अजय नांदल की मौत के मामले में पूछताछ के दौरान सोनू की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने वापस भेजा दिया। वहीं रवि को छुट्टी नहीं मिलने पर पुलिस दिल्ली से बैरंग लौटी। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। विसरा जांच के बाद पता लगेगा आखिर अजय की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला पहलवान पूजा के पति अजय नांदल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को डीएसपी सुशीला के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने पहलवान सोनू उर्फ लुक्का से पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि कार के अंदर सफेद रंग का पाउडर लाया गया था। अब पाउडर कौन और कहां से लेकर आया। यह जानने के लिए एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। क्योंकि गुरुवार को पूछताछ के दौरान सोनू की तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके चलते उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, रवि से पूछताछ करने दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम बैरंग लौट आई, क्योंकि डॉक्टरों ने रवि को छुट्टी नहीं दी। यहां तक कि पूछताछ करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूर परिजनों केे सौंप दी है, जिसमें विसरा जांच की बात कही गई है। लिखा हुआ है कि विसरा रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि किस कारण अजय नांदल की मौत हुई।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गढ़ी बोहर गांव निवासी बिजेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसका बड़ा बेटा अजय नांदल सीआरपीएफ में कार्यरत था। शाम को सूचना मिली कि तबीयत बिगड़ने के कारण उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वे पहुंचे तो अजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अजय के पिता की शिकायत पर साथी पहलवान कारोर निवासी रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
रवि उसी दिन से दिल्ली के अस्पताल में दाखिल है। जबकि दूसरे पहलवान सोनू उर्फ लुक्का निवासी हिसार को छुट्टी मिल चुकी है। पुलिस ने दूसरी बार सोनू को पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया, लेकिन बीच में ही वापस भेज दिया। मामले में सोनू के खिलाफ किसी तरह का केस दर्ज नहीं है। उधर, एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुशीला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई हरपाल सिंह के अलावा साइबर सेल को भी शामिल किया गया है।
पहलवान सोनू उर्फ लुक्का को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि कार के अंदर सफेद रंग का पाउडर लाया गया। पाउडर कौन लेकर आया इसकी जांच कर रहे हैं। पाउडर क्या था, यह विसरा जांच के बाद ही पता चल सकेगा। सवाल-जवाब के दौरान सोनू की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उसे वापस घर भेज दिया गया। दोबारा फिर बुलाया जाएगा। रवि को डॉक्टरों ने अभी छुट्टी देने से इनकार कर दिया है। - डीएसपी सुशीला, इंचार्ज एसआईटी
पूजा कह चुकी है नशा नहीं करता था अजय नांदल
उधर, राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के अंदर कांस्य पदक जीत चुकी महिला पहलवान पूजा नांदल कह चुकी हैं कि उसका पति अजय नांदल किसी तरह का नशा नहीं करता था। पुलिस गहराई से जांच करे कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई। उसका शरीर नीला कैसे पड़ गया।