फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   safe house, haryana, rohtak, new marriage couple, police, fight

सेफ हाउस में वकील ने नवदंपति के लिए मांगी रजाई, भड़के पुलिस कर्मी ने की हाथापाई

Wed, 07 Dec 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 07 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
safe house, haryana, rohtak, new marriage couple, police, fight
police - फोटो : amar ujala
सेफ हाउस में नव दंपति को छोड़ने जाना और यहां की व्यवस्था पर सवाल उठाना एक वकील को भारी पड़ गया। नव दंपति के लिए वकील ने रजाई और खाना मांगा। इस पर सेफ हाउस में तैनात पुलिस कर्मचारी ने वकील के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी की। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद संबंधित पुलिस कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वकील और लाइब्रेरी इंचार्ज राकेश बिरला मंगलवार शाम को एक नव दंपति को सेफ हाउस छोड़ने पहुंचे थे। दंपति को सेफ हाउस में छोड़ने के बाद वह वापस आ गए। वकील ने दंपति को सेफ हाउस में मुफ्त मिलने वाली सारी सुविधाओं के बारे में बता दिया था। रात को दंपति ने ड्यूटी पर तैनात मुख्य सिपाही से खाना और रजाई मांगी। पहले तो पुलिस वाले ने दंपति की बात को अनसुना कर दिया। दंपति ने फिर से रजाई और खाना मांगा तो पुलिसकर्मी ने सीधा इन्कार कर दिया। कई बार कहने के बावजूद दंपति को खाना तक नहीं मिला। इसके बाद दंपति ने मामले की जानकारी वकील राकेश को दी। इस पर राकेश सेफ हाउस पहुंच गए। राकेश का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ पहले तो गाली-गलौच की, जब समझाने का प्रयास किया तो वह हाथापाई पर उतर गया। मामला बढ़ता देख वकील ने किला रोड चौकी से पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुख्य सिपाही को प्राथमिक तौर पर हिरासत में लिया है। उससे मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सुविधाओं के बारे में पूछा तो भड़का सिपाही

मेरे पास दंपति ने फोन करके सूचना दी थी। इसके बाद मैं सेफ हाउस पहुंचा। यहां तैनात पुलिस वाले से सुविधा के बारे में पूछा तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने हाथापाई का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बिरला एडवोकेट।

मामला संज्ञान में, कर रहे हैं पूछताछ

वकील के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था। संबंधित पुलिस वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई भीष्म सिंह, सेफ हाउस सुरक्षा इंचार्ज।

सिपाही की मेडिकल जांच करवाई

वकील की शिकायत के बाद संबंधित मुख्य सिपाही की मेडिकल जांच करवाई गई है। जांच में शराब पीने की बात सामने नहीं आई है।
- सुभाष, एसएचओ सब्जी मंडी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed