फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, palika market, murder, businessman, gun shot, crime, gujrat, haryana rohtak

गुजरात में भी काला ने किया है एक व्यापारी का मर्डर

Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
rohtak, palika market, murder, businessman, gun shot, crime, gujrat, haryana rohtak
पुलिस पूछताछ में व्यापारियों को डराने और दहशत पैदा करने वाले दीपक उर्फ काला का खुलासा - फोटो : amar ujala
धमकी भरे खत लिखकर और गोली मारकर व्यापारियों में दहशत पैदा करने वाले दीपक उर्फ काला उर्फ दादा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। काला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने गुजरात के दादरी में एक व्यापारी की हत्या की है। इसके बाद से पुलिस के होश उड़ गए हैं। इस वारदात के बारे में पुलिस दीपक से दिनभर पूछताछ करती रही, लेकिन कुछ खास उगलवा नहीं पाई। बताया जा रहा है कि काला ने मर्डर का हवाला देकर शहर के एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी थी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दीपक उर्फ काला ने बताया कि उसने मामूली कहासुनी के चलते गुजरात के व्यापारी की हत्या कर दी। बताया कि करीब तीन महीने पहले वह गुजरात घूमने गया था। इस बीच वह दादरी नामक जगह पर पहुंचा। यहां उसकी एक व्यापारी के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह उसकी हत्या की फिराक में लग गया और मौका मिलते ही उसका मर्डर कर दिया। हालांकि इसके अलावा उसने व्यापारी की हत्या का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस उससे वारदात में अन्य साथियों की संलिप्तता भी पता कर रही है।
विज्ञापन


काला के खुलासे ने पुलिस को चिंता में डाल दिया है। जब दीपक से इस संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह व्यापारी का नाम तक नहीं जानता। इतना ही नहीं जब पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात पुलिस से बातचीत कर छानबीन की तो सामने आया कि वहां इस मामले से जुड़ी कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपक कभी तो किसी व्यापारी की हत्या की बात कर रहा है तो कभी एक जाति विशेष के व्यक्ति की हत्या करने की बात कह रहा है। अब पुलिस ने पूछताछ का फोकस इसी मामले की ओर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने पालिका बाजार के व्यापारी कृष्णलाल खट्टर पर गोली चलाने और शहर के बड़े व्यापारियों को खत लिखकर रंगदारी मांगने के मामले में रविवार को 25 हजार के इनामी किलोई निवासी दीपक उर्फ काला उर्फ दादा सहित उसके दो साथी साहब सिंह उर्फ साहबला और सोनीपत के रिढाणा निवासी विनोद उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। अभी आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

शिकायत नहीं करने वाले व्यापारियों से पूछताछ

पुलिस ने उन व्यापारियों और ज्वैलर्स से भी पूछताछ शुरू कर दी है, जिन्होंने मौखिक तौर पर पुलिस के पास धमकी भरे पत्र के माध्यम से फिरौती मांगने की शिकायत की थी। साथ ही पुलिस उन खतों के इंतजार में भी है जिन्हें दीपक ने अन्य व्यापारियों को भेज रखा है। इस संबंध में काला ने जिन व्यापारियों के नाम बताए थे, उनसे भी बात की गई है। मगर उनके पास अभी तक कोई खत नहीं पहुंचा है।


दूसरे प्रदेश की पुलिस को भेजी गई सूचना

स्थानीय पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी के बारे में दूसरे प्रदेशों की पुलिस को भी सूचना भेज दी है, ताकि वह अपने क्षेत्र के मामलों में दीपक को शामिल करके जांच कर सके। जल्द ही दीपक से यूपी, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड की पुलिस पूछताछ कर सकती है। इन राज्यों में भी दीपक के आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, रिमांड अवधि में दीपक के दोस्तों से भी निशानदेही करवाई जा रही है, ताकि दीपक से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed