फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: murder case accused ajay arrested

रोहतक: हत्या के केस में फरार चल रहा पांच हजारी अजय गिरफ्तार, दादरी का रहने वाला है आरोपी

Sun, 09 Oct 2022 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 08:40 PM IST
सार

2020 में गोहाना अड्डे पर टैगोर गली के युवक रमनदीप की हत्या में वांछित था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को दबोचा है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। आठ आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।

विज्ञापन
Rohtak: murder case accused ajay arrested
arrest - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल पहले गोहाना अड्डे के नजदीक हुई टैगोर गली के युवक रमनदीपउर्फ शुभम की हत्या के केस में वांछित पांच हजार के इनामी चरखी-दादरीनिवासी अजय कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। रविवार को एसटीएफ ने उसेपुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना पुलिस उसे अदालतमें पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


केस में आठ आरोपियों को पहलेगिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहड़ रोड निवासी रोबिन ने जून 2020 को पुरानीसब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि उसके ताऊ का बेटा रमनदीप गोहाना अड्डेके नजदीक टैगोर गली में रहता था।
विज्ञापन


पड़ोस में विशाल उर्फ सोम का मकान है।आरोप था कि सोम अक्सर उसके ताऊ के मकान की गली में आकर गाली गलौज करता था।परिजनों ने इस बात को लेकर सोम के माता-पिता को भी कहा था। इससे नाराज होकरसोम ने चार जून की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने भाई सुमित व परिवार के अन्यलोगों व साथियों के साथ मिलकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके बादवह वापस आ गया। जब रमनदीप किसी कार्य से गोहाना अड्डा पर गया हुआ था तोवहां पर सोम व उसके भाई सुमित ने चार-पांच अन्य युवकों के साथ मिलकर झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तत्काल मौके पर पहुंचा तो आरोपी रमनदीप पर एक मेडिकलस्टोर के पास छुरी से हमला कर रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ने उसके ऊपर भीहमला कर दिया। तत्काल उसे व शुभम को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभमकी मौत हो गई। जबकि उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया।

केस में पुलिस आठआरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। अब अजय को काबू किया गया है।हनुमान कॉलोनी में किराये पर रहता था अजयपुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या के केस में फरार चल रहा अजय मूल रूप सेचरखी-दादरी के बधवान गेट का रहने वाला है। दो साल पहले रोहतक की हनुमानकॉलोनी में किराये पर रहता था।

अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद उसका नामसामने आया था, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार काइनाम घोषित किया था। अब रोहतक एसटीएफ इंचार्ज नरेंद्र पाल के नेतृत्व मेंदबिश देकर काबू किया गया है।


दो साल पहले गोहाना अड्डे के नजदीक हुई हत्या के केस में वांछित अजय कोएसटीएफ ने काबू किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। केस में आठआरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed