{"_id":"64d8fa7218ba949fc509d623","slug":"rohtak-kiran-chaudhary-and-chadhuni-reached-to-meet-the-rape-victim-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: किरण चौधरी और चढूनी दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे, पुलिस बोली- मुख्य आरोपी व पीड़िता पहले से परिचित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: किरण चौधरी और चढूनी दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे, पुलिस बोली- मुख्य आरोपी व पीड़िता पहले से परिचित
Sun, 13 Aug 2023 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 09:14 PM IST
सार
डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ से खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित हैं और जबरन कार में नहीं बैठाया गया। वहीं परिजन बोले कि होटल पर बुलडोजर चलाया जाए, सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नेत्री किरण चौधरी और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को पीड़िता से मिलने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि अब तक की पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि पीड़िता व मुख्य आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। जबरन कार में नहीं बैठाया गया। न ही अब तक सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी, विधानसभा में केस उठाया जाएगा : किरण
पीड़िता को परिजनों ने पीजीआई से निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस नेत्री और विधायक किरण चौधरी निजी अस्पताल में पीड़िता से मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी हिमांशु गर्ग से फोन पर बात की और विधानसभा सत्र में वारदात को उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि वे मामले को लेकर गृहमंत्री अनिल विज से भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर होटल मालिक की लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। एक 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है और होटल में बच्ची स्कूल की ड्रेस में जाती है और उसे आसानी से रूम मिलता है यह भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
चढूनी ने एडीजे ममता सिंह से की बात, 17 को महापंचायत
वहीं, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, सुमन हुड्डा, राहुल दादू, रामकरण उर्फ धोबा व अन्य लोग पीड़िता से मिलने निजी अस्पताल में पहुंचे। वहीं से गुरनाम सिंह ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह से बात की और पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़िता के चाचा ने बताया कि मामले को लेकर 17 अगस्त को मानसरोवर पार्क में पंचायत होगी। प्रशासन से मांग है कि होटल पर बुलडोजर चलाया जाए और केस में अभी चार-पांच अन्य लोग भी शामिल हैं, उनको भी गिरफ्तार किया जाए।
अभी तक की जांच, आरोपियों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया कि नाबालिग लड़की व मुख्य आरोपी वारदात से पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि नाबालिग लड़की को गाड़ी में बैठाने के लिए किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं हुई है। इसके अलावा रोहतक स्थित होटल में मुख्य आरोपी ही लड़की को लेकर होटल में गया है। वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत काम किया सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है फिर भी जिला पुलिस द्वारा सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। -राकेश कुमार, डीएसपी