{"_id":"660a8098e6775bf9170c427f","slug":"rohtak-kidnapping-of-minor-in-village-for-marriage-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: शादी के लिए गांव की नाबालिग का अपहरण, एक दिन पहले मां-बेटा मिलकर गए थे किशोरी से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: शादी के लिए गांव की नाबालिग का अपहरण, एक दिन पहले मां-बेटा मिलकर गए थे किशोरी से
Mon, 01 Apr 2024 03:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:08 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में किशोरी से एक दिन पहले मां-बेटा मिलकर गए थे। सदर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करके ले गया। एक दिन पहले वह अपनी मां के साथ किशोरी से मिला था। परेशान पिता ने सदर थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 17 साल 9 माह है। रविवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे उसकी बेटी से गांव का ही एक युवक अपनी मां के साथ मिला था। वह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया।
विज्ञापन
उसने कई जगह बेटी को तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग का बहला-फुसलाकर अपहरण करने का केस दर्ज किया है। युगल एक ही बिरादरी से हैं, लेकिन ग्रामीणों में पूरे प्रकरण को लेकर गहरा रोष है।
विज्ञापन