फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Gugahedi massacre, Family members did not take body after nine days

रोहतक का गुगाहेड़ी हत्याकांड: नौ दिन बाद नहीं लिया परिजनों ने शव, अंबेडकर चौक पर धरना शुरू

Mon, 09 Oct 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:38 PM IST
सार

रोहतक के गुगाहेड़ी हत्याकांड में मृतक के परिजनों ने अंबेडकर चौक पर धरना शुरू कर दिया। परिवार वाले ग्रामीण गांव की पूर्व सरपंच के पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। हालांकि बाद में गोल चक्कर के अंदर की बजाए सड़क किनारे फुटपाथ पर टेंट लगाकर परिजन व ग्रामीण बैठ गए। 

विज्ञापन
Rohtak Gugahedi massacre, Family members did not take body after nine days
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गुगाहेड़ी हत्याकांड के नौ दिन बाद भी परिजनों ने मृतक शीशपाल का शव नहीं लिया है। सोमवार सुबह परिजन रोहतक के अंबेडकर चौक पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण गांव की पूर्व सरपंच के पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उधर, धरने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण व परिजन धरना देने पर अड़े रहे। हालांकि बाद में गोल चक्कर के अंदर की बजाए सड़क किनारे फुटपाथ पर टेंट लगाकर परिजन व ग्रामीण बैठ गए। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक एक अक्तूबर को गुगाहेड़ी गांव निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि उसकी दादी किशन देवी सुबह करीब 10 बजे रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही थी। उसी दौरान गांव का युवक कर्मवीर उर्फ बल्लू शराब के नशे में आया और बेवजह गाली-गलौच करने लगा। साहिल के पिता शीशपाल ने इसका विरोध किया और कर्मबीर को समझाया। आरोपी ने धमकी दी कि उसे सूर्यास्त होने से पहले गोली मरवा देगा। शाम चार बजे जब शीशपाल 4 बजे पड़ोसी रामकुमार की बैठक में ताश खेल रहे लोगों के पास बैठा था। तभी कर्मबीर उर्फ बल्लू अपने भांजे व गांव के युवक नसीब के साथ बाइक पर आया।
विज्ञापन


आते ही आरोपियों ने उसके पिता शीशपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। छह गोलियां लगने से शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसी रात दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी बल्लू, नसीब व तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर ले रखा है, लेकिन परिजनों ने एसपी को दी शिकायत में छह और लोगों के नाम लिखवाए हैं। आरोप है कि वे भी वारदात की साजिश में शामिल हैं। खासकर पूर्व सरपंच के पति की भूमिका पर मृतक का परिवार सवाल उठा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को परिजन गृहमंत्री अनिल विज से भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed