फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Cheated of 65 lakhs by posing as DSP of Mumbai Police, police got back 43 lakhs

Rohtak: मुंबई पुलिस का डीएसपी बनकर 65 लाख की ठगी, खाता फ्रिज कर पुलिस ने 43 लाख वापस दिलवाए

Fri, 12 Apr 2024 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 11:54 PM IST
सार

समय रहते सेक्टर 36 ए निवासी कुमुदिनी ने 1930 पर कॉल कर दी थी। ईरान भेजे पार्सल में ड्रग्स होने के नाम पर डराकर बैंक खाते का पासवर्ड लिया गया था। 

विज्ञापन
Rohtak: Cheated of 65 lakhs by posing as DSP of Mumbai Police, police got back 43 lakhs
महिला को चेक सौंपती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मुंबई पुलिस का डीएसपी बनकर सेक्टर छह की महिला से ठग गिरोह ने 65 लाख रुपये ठग लिए। समय रहते महिला कुमुदनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल उस खाते को फ्रिज करवा दिया जिसमें राशि ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद पुलिस 43 लाख 34 हजार रुपये वापस पीड़ित महिला को दिलवाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि सात मार्च को सेक्टर 36 ए निवासी कुमुदनी ने शिकायत दी थी कि 29 फरवरी की सुबह उसके पास कॉल आई। उससे कहा गया कि आपके नाम से पार्सल मुंबई से बुक हुआ है। कुमुदिनी के मना करने पर उन्होंने पार्सल की झूठी जानकारी भेजी व महिला पर शक जाहिर किया।
विज्ञापन


बताया गया कि पार्सल में कपडे़, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट व एमडीएमए ड्रग्स है, कोरियर सर्विस के माध्यम से ईरान भेजे जा रहे हैं। कुमुदिनी को फोन पर बार बार किसी पुलिस अधिकारी की साइबर पुलिस की फर्जी आईडी भेजकर गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस का डीएसपी बनकर कुमुदिनी के सारे अकाउंट की डिटेल ली। साथ ही एक साल के खाते कि ट्रांजेक्शन की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि आपको साबित करना होगा कि उसकी आईडी चुराई गई है और पकड़े गए गिरोह से कोई लेना देना नहीं है।


गिरफ्तार करने की धमकी देकर अकाउंट का पासवर्ड लिया 
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसको गिरफ्तार करने की धमकी देकर उसके अकाउंट का पासवर्ड और अन्य जानकारी ली। इसके कुमुदनी की एफडी बंद करके 65 लाख 33 हजार 225 रुपये निकाल लिए। कुमुदिनी ने साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस खाता को फ्रिज कराया, जिसमें पैसा गया था। इसके बाद 43 लाख 34 हजार 600 रुपये वापस लौटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed