{"_id":"5742241d4f1c1b164d690b26","slug":"rohtak-banking-apps-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग एप्स पर दी खाते की डिटेल तो निकाल लिए पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकिंग एप्स पर दी खाते की डिटेल तो निकाल लिए पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 23 May 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
एप्स
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के छात्र को अपने मोबाइल पर बैंकिं ग एप्लीकेशन डाउनलोड करना भारी पड़ गया। छात्र ने एप्लीकेशन पर बैंक खाते की डिटेल शेयर की तो एक सप्ताह बाद उसके खाते से पैसे निकल गए। इस संबंध में छात्र के पिता ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी भारत बतरा ने बताया कि उनका बेटा सीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका एक निजी बैंक में खाता है। कुछ दिन पहले उनके बेटे ने अपने मोबाइल पर संबंधित बैंक की एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। इसके बाद ऑनलाइन लेनदेन के लिए छात्र ने एप्लीकेशन पर बैंक खाते की डिटेल अपलोड कर दी। आरोप है कि करीब एक सप्ताह बाद छात्र के खाते से करीब 43,500 रुपये की निकासी हो गई। जबकि न छात्र ने एटीएम से पैसे निकाले और न ही व्यक्तिगत तौर पर कोई लेनदेन किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पीड़ित की ओर से एफआईआर की कॉपी संबंधित बैंक मेें भी भेज दी गई है। बैंक अधिकारी अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।