{"_id":"578169064f1c1b446c7fc22c","slug":"rohtak-advocate-wife-chain-snatching-police-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की बाइक के साथ 50 मीटर तक घिसटती रही महिला, लेकिन पर्स नहीं छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की बाइक के साथ 50 मीटर तक घिसटती रही महिला, लेकिन पर्स नहीं छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की हिम्मत के आगे बदमाश हुए पस्त, पर्स छोड़कर भागे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका की हिम्मत के आगे बदमाश पस्त हो गए। बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटने के बावजूद जब वकील की पत्नी ने अपना पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों को जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शाम तक बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश कृपाल नगर निवासी अमित उर्फ विक्की और सैनीपुरा निवासी मंजीत को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सलारा मोहल्ला चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि हनुमान कालोनी निवासी सरिता एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके पति सुरेंद्र जिला कोर्ट में वकील हैं। सरिता शनिवार सुबह करीब 10 बजे दयानंद मठ स्थित डाकघर में रुपये जमा करने जा रही थीं। जब वह गोहाना रोड स्थित आचार्य प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचीं तो सुखपुरा चौक की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आये। युवकों ने शिक्षिका के पास आकर बाइक की स्पीड धीमी की। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सरिता के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया। लेकिन सरिता ने हाथ से पर्स नहीं छोड़ा। इसके बाद युवकों ने बाइक की स्पीड तेज कर दी। तब सरिता सड़क पर गिर गईं, मगर पर्स नहीं छोड़ा। बाइक तेज होने के कारण सरिता करीब 50 मीटर तक बाइक के साथ सड़क पर घिसटती चली गईं, लेकिन युवकों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। आखिरकार बाइकर्स पर्स छोड़कर गोहाना अड्डे की तरफ भाग गये। इसके बाद महिला ने सब्जी मंडी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया।
सीसीटीवी फुटेज से आये पकड़ में
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी कै मरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक जगह से आरोपियों की साफ सीसीटीवी फुटेज मिल गई। फुटेज में आरोपियों की बाइक का नंबर भी दिख रहा था। पुलिस ने फुटेज को सभी थानों और चौकियों में भिजवा दिया, ताकि बदमाशों का सुराग मिलते ही सूचना मिल सके। फिर नाकेबंदी करके तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों बाइकर्स को बाइक सहित दयानंद मठ के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया मंजीत है जमानत पर बाहर
एएसआई सुशील कु मार का कहना है कि बदमाशों ने वारदात में जिस बाइक का प्रयोग किया था उसी के साथ पकड़े गए हैं। बाइक अमित के नाम है। उन्होंने बताया कि मंजीत का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच केस दर्ज हैं। चार केस चोरी के दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। जबकि अमित ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि स्नेचिंग के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।
स्नेचिंग की अनसुलझी वारदात
करीब एक सप्ताह पहले दो बाइक सवारों ने छोटूराम चौक पर स्कू टी से पति व बच्चे के साथ जा रही महिला के गले से चेन तोड़ ली थी। इसी तरह बाइक सवारों ने मेडिकल मोड़ पर एक महीने पहले नर्स के गले से चेन तोड़ ली थी। पीजीआई की महिला डॉक्टर से इमरजेंसी के सामने स्नेचिंग क ी घटना हुई थी। इन वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
एसपी ने भी स्नेचर्स को माना है चुनौती
हाल ही जिले में कप्तान का कार्यभार संभालने वाले राकेश आर्य ने भी स्नेचिंग की घटनाओं को पुलिस के लिए चुनौती माना है। उनका कहना था कि संदिग्ध स्नेचरों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। कई मामले संज्ञान में आने पर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये थे।