फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Accused of cheating Rs 8.17 lakh in the name of getting Scorpio

Rohtak: स्कॉर्पियो दिलाने के नाम पर 8.17 लाख ठगने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:47 PM IST
सार

जनवरी में दिल्ली निवासी सूरज ने पीड़ित से रकम ली थी। आरोप है कि कार दिलाने के लिए सुबह बुलाया था, लेकिन रात तक नहीं मिली।

विज्ञापन
Rohtak: Accused of cheating Rs 8.17 lakh in the name of getting Scorpio
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आर्य नगर थानाक्षेत्र के निवासी अमित ने स्काॅर्पियो के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर 8.17 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रोहतक के पटेल नगर निवासी पीड़ित अमित ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली के रमेश नगर निवासी सूरज से उनकी करीब 10 साल से जान पहचान है। वह दिल्ली में वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। अमित ने बताया कि जनवरी में स्कॉर्पियो लेने के लिए आरोपी से बात हुई तो उसने बताया कि उस पर अभी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


उसने गाड़ी जल्द दिलाने के नाम पर कई बार में 8.17 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए थे। स्काॅर्पियो की कीमत 16.45 लाख बताई थी। बाकी रकम के लिए लोन कराया जाना था। आरोपी ने रुपये लेने के बाद 6 जनवरी को उन्हें कार दिलाने के लिए बुलाया, लेकिन सुबह से रात हो गई और गाड़ी नहीं दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी कि अब रुपये नहीं मिलेंगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो बार आरोपी को नोटिस भेजे और संपर्क करने का प्रयास किया। मगर एक बार भी आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया। इस पर आर्यनगर पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।


स्काॅर्पियो दिलाने के नाम पर एक युवक से 8.17 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पर आर्यनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर रकम बरामद की जाएगी। -रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed