फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak, crime, police, arrest, rape in hotel, haryana

बेटे की नौकरी लगवाने के बहाने महिला से दुष्कर्म

Sun, 26 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak, crime, police, arrest, rape in hotel, haryana
दिल्ली की विधवा को रोहतक बुलाकर दिया वारदात को अंजाम - फोटो : Demo pic
बेटे को नौकरी दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ पिलाकर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 9 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं। महिला अपने बच्चों के साथ दिल्ली के निहाल विहार स्थित कुंवर सिंह नगर में रहती है। वह एक साल पहले कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थी। वापस आते समय आरोपी युवक मनोज से जान पहचान हो गई थी। आरोपी मनोज ने महिला को उसके बड़े बेटे की नौकरी लगवाने का लालच दे रखा था। 12 जून को महिला बेटे की नौकरी के संबंध में मनोज से बात करने के लिए रोहतक आई थी।
विज्ञापन


शीला बाईपास पर आरोपी मनोज महिला से मिला। महिला का आरोप है कि बस से उतरने के बाद आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया। युवक ने इस पानी में नशीला पदार्थ मिला रखा था। कुछ ही देर में महिला के बेसुध होने पर आरोपी मनोज उसे शीला बाईपास के पास ही एक होटल में ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला जैसे तैसे करके होटल से निकली। इसके बाद दिल्ली पहुंचकर महिला ने दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर दिल्ली के निहाल विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करके अर्बन एस्टेट पुलिस को भेज दी गई। अब स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed