फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   petrol pump employe robbery, chilli, cash robbery, petrol pump, gun shot, firing, rohtak

पेट्रोल पंप लूटने आये बदमाश, आंख में मिर्च डालकर बैग लूटा, पकड़ने पर गोली मारी

Fri, 24 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 24 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
petrol pump employe robbery, chilli, cash robbery, petrol pump, gun shot, firing, rohtak
पुराना बस स्टैंड पर प्रकाश देव फीलिंग स्टेशन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम - फोटो : amar ujala
शहर में व्यापारी पूरी तरह से बदमाशों के निशाने पर आये हुए है। क्योंकि गुलाब रेस्टोरेंट पर तीन दिन पहले फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस अभी पकड़ भी नहीं सकी और बदमाश पेट्रोल पंप लूटने पहुंच गये।
विज्ञापन


पुराने बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। लेकिन उस सेल्समैन के साथी ने हिम्मत दिखाई और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़कर गिरा लिया। अपने साथी के पकड़े जाने पर दूसरे बदमाश ने सेल्समैन के पैर में गोली मार दी और उसे छुड़ाने के बाद थैला लेकर वहां से भाग गये। घायल सेल्समैन को पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर छानबीन की और वहां सीसीटीवी में कैद हुए बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मॉडल टाऊन में रहने वाले नवीन धींगड़ा का पुराना बस स्टैंड के पास प्रकाश देव फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। जहां बृहस्पतिवार देर शाम लगभग दस बजे यूपी के प्रतापगढ़ जिले का सेल्समैन शिवराम व बस्ती का रहने वाला हरीश वाहनों में पेट्रोल डाल रहे थे। वहां रुपयों वाला बैग शिवराम के पास था। उसी समय बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और पेट्रोल मशीन के पास बाइक को रोक दिया। शिवराम उनके पास पेट्रोल डालने के लिए पहुंचा तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने तुरंत ही उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। उसने मिर्च अपने हाथ में पॉलीथिन में रखी हुई थी। सेल्समैन शिवराम की आंखों में मिर्च डाले जाते ही वह चिल्लाने लगा और बदमाश ने उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीनों बदमाश वहां से भागने लगे, लेकिन दूसरे सेल्समैन हरीश ने पीछा करके बाइक पर सबसे पीछे बदमाश को नीचे गिराकर पकड़ लिया। अपने साथी के पकड़े जाने पर बाइक पर बैठे बदमाशों ने तमंचा निकालकर सेल्समैन हरीश को गोली मार दी। जिससे गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। पेट्रोल पंप पर गोली चलते ही आसपास भी अफरा तफरी मच गई और लोग उस ओर भाग लिये। लेकिन उससे पहले ही तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गये। वह अपने साथ रुपयों का बैग भी लेकर चले गये। गोली लगने से घायल हुए हरीश को तुरंत ही पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी रमेश कुमार व सिटी थाना पुलिस के अलावा पेट्रोल पंप मालिक नवीन धींगड़ा भी पहुंच गये। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें बदमाश कैद हो चुके थे। लेकिन बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था, इस कारण उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है और उसके आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनको पकड़ा जा सके। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक ने देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सेल्समैन ने दिखाई हिम्मत, गोली लगने पर भी जूझता रहा

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन शिवराम से रुपयों का बैग छीनकर बदमाशों को भागता देख दूसरे सेल्समैन हरीश से रहा नहीं गया। उसने बदमाशों से दो-दो हाथ करने का फैसला लिया। इसलिए ही वह बदमाशों के पीछे भागा और बाइक से एक बदमाश को गिरा लिया। बदमाशों ने उसे गोली भी मारी, लेकिन उसके बाद भी सेल्समैन हरीश ने हिम्मत दिखाई और उसने बैग नहीं छोड़ा। जब पकड़े गये बदमाश व गोली मारने वाले बदमाश दोनों ही उसपर झपट पड़े तो तब जाकर फिर से बैग बदमाशों के कब्जे में आया। इस तरह सेल्समैन ने आखिरी तक हिम्मत नहीं छोड़ी थी।

बदमाशों की नजर में शहर के व्यापारी

जिस तरह से लगातार अपराध हो रहे है, उससे लगता है कि बदमाशों की नजर पूरी तरह से व्यापारियों पर टिकी हुई है। आये दिन किसी न किसी व्यापारी पर बदमाश गोली चला रहे है या रंगदारी मांग रहे है। यहां पहले कई व्यापारियों से लगातार रंगदारी मांगी गई और उनको जान से मारने की धमकी दी गई। अशोक उर्फ काका की हत्या कर दी गई तो पालिका बाजार में व्यापारी कृष्णलाल खट्टर को गोली मारी गई। अभी तीन दिन पहले भी गुलाब रेस्टोरेंट पर पहुंचकर बदमाशों ने गोली चलाई और पुलिस ने उस समय भी जल्द ही खुलासा करने का दावा किया। लेकिन उस घटना का पुलिस खुलासा करती, उससे पहले ही पेट्रोल पंप लूट लिया गया।


जिस बैग को बदमाश लेकर गये है, उसमें कितने रुपये थे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि यह सबकुछ पेट्रोल पंप मशीन में रीडिंग देखकर ही बताया जा सकता है। इस समय सेल्समैन का उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस भी बदमाशों की छानबीन में लगी है।
नवीन धींगड़ा, पेट्रोल पंप मालिक

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके। इसमें सभी से पूछताछ की जाएगी और बदमाशों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
रमेश कुमार, डीएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed