फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parshuram birth anniversary case in Rohtak Pehrawar, Naveen Jaihind appears in court

पहरावर जमीन विवाद: अदालत में एक दिन में दो बार बहस, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Fri, 21 Apr 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 PM IST
सार

रोहतक के पहरावर गांव की जमीन के विवाद को लेकर नवीन जयहिंद में कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने दोनों पक्षों ने कागजात जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद जयहिंद पहरावर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Parshuram birth anniversary case in Rohtak Pehrawar, Naveen Jaihind appears in court
नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के पहरावर गांव की जमीन के विवाद को लेकर नवीन जयहिंद शुक्रवार को सीनियर सिविल जज मंगलेश कुमार चौबे की अदालत में पेश हुए। अदालत जयहिंद व नगर निगम की तरफ से अपना-अपना पक्ष रखा गया। निगम का कहना है कि जमीन उसकी मलकियत है। ऐसे में उसकी अनुमति के बगैर कार्यक्रम नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


दोनों पक्षों से मांगे कागजात, संत गोपालदास भी पहुंचे
जबकि जयहिंद के वकील ने कहा कि जमीन निगम गौड़ ब्राह्मण संस्था को दे चुका है। ऐसे में जमीन समाज की है। अदालत ने दोनों पक्षों से चार बजे तक कागजात अदालत में जमा करवाने के लिए कहा गया था। इसके बाद जयहिंद पहरावर के लिए रवाना हो गए। उधर, गौचरण जमीन को लेकर अक्सर अनशन करने वाले संत गोपालदास भी अदालत में पहुंचे और नवीन जयहिंद से मिले। बता दें कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में पहरावर गांव की पंचायत ने 12 एकड़ के करीब जमीन गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को 33 साल की लीज पर दी थी।
विज्ञापन


अदालत तय करेगी निगम की जमीन पर 23 अप्रैल को मनाया जाएगा या नहीं परशुराम जन्मोत्सव
2022 में लीज के कागजात अपडेट न कराने से जमीन वापस नगर निगम के नाम हो गई। लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने करनाल में घोषणा की कि जमीन गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को ही मिलेगी। लीज भी 2055 तक बढ़ाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच नवीन जयहिंद ने 23 अप्रैल को पराहवर की उसी जमीन पर परशुराम जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की थी। इसकी तैयारियां चल रही थी। वीरवार को नगर निगम अदालत पहुंचा और आरोप लगाया कि कार्यक्रम के बहाने नवीन जयहिंद जमीन पर कब्जा कर रहा है। अदालत ने जयहिंद को नोटिस भेजकर शुक्रवार को अदालत में पेश होने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed