फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one girl body found burn in rohtak

जसिया रोड पर बंद बोरे में युवती का जलता हुआ मिला शव

Sun, 07 Feb 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 07 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
one girl body found burn in rohtak

जसिया रोड पर एक महिला का जलता हुआ शव मिला है। जलते हुए शव की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तभी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची तो महिला के शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था। शव को बोरे में बंद करके जलाया गया था। 

विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे महिला का शव जलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक सांघी से रोहतक की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसने सड़क के बीचों बीच आग लगी देखी तो उसने कार को धीमा कर लिया। इसके बाद चालक ने देखा कि जिस बोरे में आग लगी थी उसमें से हाथ और पैर बाहर की तरफ निकले हुए थे।

विज्ञापन

 चालक ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डीएसपी टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने बोरे पर तेल छिड़ककर शव को आग लगाई है। पुलिस को शव के पास से एक तेल का डिब्बा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस को उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले है। महिला ने शूट पहना हुआ था। उसके  कमर के नीचे से शूट का हिस्सा मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों ने मामले के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। हालांकि पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में नाकाबंदी करर दी है। ताकि संदिग्धों से पूछताछ की जा सके। 



सेफ जोन बना रोहतक 

आरोपियों के लिए रोहतक सेफ जोन बन गया है। इससे पहले कुछ आरोपियों ने पहरावर में एक महिला को जला दिया था। पुलिस को नग्न अवस्था में महिला की जलती हुई डैडबॉडी मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed