फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now 20 people commetti will adjust to outsider

किराये पर रहने वाले आवारा लड़कों से निपटेगी 20 सदस्यीय कमेटी

Mon, 19 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 19 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाहरी प्रदेश के संदिग्ध युवकों को कॉलोनी के घरों से बाहर निकालने को लेकर तीन कॉलोनियों के लोगों ने रणनीति बनाई है। मामले को लेकर न्यू विजय नगर स्थित शिव मंदिर के सामने करीब 4 घंटे तक चली पंचायत में एक 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। फैसला लिया है कि यह कमेटी न्यू विजय नगर में किराये पर रहने वाले संदिग्ध लड़कों की शिनाख्त कर उन्हें कॉलोनी से बाहर खदेड़ेगी। इस तरह की ही कमेटी का गठन कमला नगर और शीतल नगर में भी किया जाएगा। पंचायत में मौजूद सैकड़ों लोगों ने राजेंद्र हत्याकांड में संबंधित ठेकेदार को पूछताछ कर छोड़ने पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। पंचायत में कॉलोनी के बुजुर्ग सहित महिला और युवा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


परिवार वालों को नहीं करेंगे परेशान
पंचायत में हुए फै सले में कहा गया कि बाहरी प्रदेशों के जो लोग परिवार के साथ रहते हैं, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा समूह बनाकर आवारागर्दी करने वाले युवकों को कॉलोनी से बाहर किया जाएगा। सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने वाले युवकों से निपटने के लिए तीनों कॉलोनियों में कमेटी बनाकर युवकों को काबू किया जाएगा और जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस को सौंपा जाएगा। विजय नगर में बनाई गई कमेटी में कॉलोनी की प्रत्येक गली से एक व्यक्ति को शामिल किया गया है। पंचायत की सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी कॉलोनीवासियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों की पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन


हत्यारोपी बाबूलाल 5 दिन के रिमांड पर
वहीं, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए गए यूपी के फतेहपुर निवासी बाबूलाल को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और हथियार के बारे में पूछताछ करेगी। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद
वहीं, जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। डीसी डी. के. बेहरा ने मृतक राजेंद्र वर्मा की पत्नी को आर्थिक सहायता के रुप में 50 हजार रुपये का चैक प्रदान किया है। फिलहाल मृतक की पत्नी को डीसी रेट पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। इस बात की पुष्टि सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed