फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   missing three students from rohtak, including two real sisters

नांदल से दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं लापता

Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
missing three students  from rohtak, including two real sisters
Women police Station
नांदल से शनिवार को दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। तीसरी लड़की दोनों की चचेरी बहन है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव नांदल निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियां हैं। दोनों शुक्रवार शाम को अपने चाचा के घर गईं थी। खाना खाने के बाद वे चाचा के घर पर ही सो गईं। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो दोनों छात्राएं घर में नहीं मिलीं। दोनों के साथ चाचा की बेटी भी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू  कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


इसके बाद रिश्तेदारियों और परिचितों में फोन किया गया। जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने लाखनमाजरा थाने में अपहरण की शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक छात्रा बीए, जबकि दोनों बहनें सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों ने छात्राओं के साथ अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छात्राओं की तलाश शुरू  कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed