{"_id":"57e053a84f1c1b223aa839e6","slug":"jwellers-loot-robbery-gun-shoot-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद करके घर जा रहे ज्वेलर्स पर हमला करके लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान बंद करके घर जा रहे ज्वेलर्स पर हमला करके लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर सोमवार रात कुछ लोगों ने एक ज्वेलर्स पर हमला करके लूटपाट की। ज्वेलर्स को घायल करके आरोपी भाग गए। घटना के विरोध में आभूषण कारोबारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी का नाम काला है।
विजयनगर निवासी नरेश की रेलवे रोड पर आभूषण की दुकान है। सोमवार रात करीब 9 बजे नरेश दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे थे। अपनी दुकान से जैसे ही वह कुछ आगे गये तो एक युवक ने उनके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनार की जमकर पिटाई की। नरेश का आरोप है कि आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। मारपीट और लूटपाट के बाद आरोपी भाग गए। आसपास के लोगों ने नरेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। नरेश ने एक हमलावर का नाम बताया है।