फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gold chain and locket stolen from private hospital bedroom in Rohtak

Rohtak: निजी अस्पताल से डॉक्टर की सोने की चेन व लॉकेट बेडरूम से चोरी, दो महिला कर्मचारियों पर शक

Fri, 12 May 2023 10:06 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 10:06 AM IST
सार

रोहतक में महिला डॉक्टर ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका हुडा कांप्लैक्स में नीचे अस्पताल है, जबकि ऊपर परिवार सहित रहती है। एक मई को सोते समय उसने सोने की चेन व लॉकेट निकाल कर बेड प रख दिया था। सुबह जल्दी उठकर एमरजेंसी में मरीजों को देखने चली गई।

विज्ञापन
gold chain and locket stolen from private hospital bedroom in Rohtak
Rohtak - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोहतक हुडा कांप्लैक्स स्थित निजी अस्पताल की डॉक्टर की सोने की चेन व लॉकेट चोरी हो गया। डॉक्टर का शक अस्पताल की दो महिला कर्मचारियों पर है। आर्य नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया केस दर्ज
महिला डॉक्टर ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका हुडा कांप्लैक्स में नीचे अस्पताल है, जबकि ऊपर परिवार सहित रहती है। एक मई को सोते समय उसने सोने की चेन व लॉकेट निकाल कर बेड प रख दिया था। सुबह जल्दी उठकर एमरजेंसी में मरीजों को देखने चली गई। ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण उसे सोने की चेन व लॉकेट पहनना ध्यान नहीं रहा।
विज्ञापन


बाद में करीब पांच बजे बेडरूम में वापस गई तो चेन व लॉकेट नहीं मिला। उसे शक है कि किसी कर्मचारी ने ही चेन व लॉकेट चुराया है। उसे महिला कर्मी सुषमा व अनीता पर शक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed