फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   friend, accident, death, murder, crime, haryana police, rohtak

झगड़ा होने पर दोस्त को कार से रौंदा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
friend, accident, death, murder, crime, haryana police, rohtak
दिल्ली से मदीना आए थे रिश्तेदार के यहां तीन दोस्त, रिश्तेदार के दो बेटों को लेकर रात में की थी पार्टी - फोटो : amar ujala
भराण रोड पर रात में पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर एक दोस्त की कार से रौंद कर हत्या कर दी गई। मृतक के दो दोस्तों ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। जबकि  अभी भी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


 जांच अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि वारदात में पकड़े गये मुख्य आरोपी समयपुर बादली निवासी विक्रम और राजा विहार बादली निवासी मनोज राजा से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि 23 फरवरी को अपने दोस्त सुखदीप के साथ कार में आरोपी विक्रम के मामा के घर गांव मदीना आए थे। 24 फरवरी को विक्रम और मनोज अपने दोस्त सुखदीप और रिश्तेदार के बेटे मदीना निवासी गोविंद और सिलक के साथ मिलकर गांव मदीना में भराण रोड पर बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान आरोपियों का सुखदीप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर विक्रम ने कार से अपने दोस्त सुखदीप को टक्कर मारी। उसके बाद आरोपी घायल अवस्था में सुखदीप को पीजीआई लेकर आए जहां पर डाक्टरों ने सुखदीप को मृत घोषित किया। आरोपियों ने डॉक्टरों को बताया कि दादरी में कार के साथ सुखदीप का एक्सीडेंट हो गया। सदर दादरी पुलिस ने जांच कि तो आरोपियों ने कलानौर और उसके बाद मदीना के इलाके में एक्सीडेंट होना बताया। मामले में अभी दो आरोपी फरार है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।  
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के न्यू कोंडली मयूर विहार निवासी सुखदीप उर्फ विक्की 26 फरवरी को अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की और सिल्क कुमार के साथ शुक्रवार को मदीना गांव में विक्रम के मामा के यहां आए थे। रिश्तेदार से मिलजुल कर मामा के बेटे मनोज और गोविंद के साथ पार्टी करने के लिए कार लेकर मदीना से भराण रोड पर आ गए। सभी ने यहां पार्टी की। पुलिस की मानें तो विक्रम, मनोज, सिलक ओर गोविंद नशे में चूर होकर कार में सवार हो गए जबकि सुखदीप रोड किनारे बैठा रहा। सुखदीप के न उठने पर दोनों ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इसके बाद सभी घायल सुखदीप को लेकर अज्ञात बता पीजीआई में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed