{"_id":"57f11dd24f1c1b1e085745e0","slug":"fraud-atm-password-password-bank-details-crime-police-facke-call-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बन एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा और उड़ाए 30 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बन एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा और उड़ाए 30 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर मांगी डिटेल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इस बार आरोपी ने बैंक अधिकारी बन खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर आसन गांव के जितेंद्र के साथ ठगी की। आरोपी ने ऑनलाइन ही खाता अपडेट की बात कहकर एटीएम कार्ड की जानकारी ली और खाते से करीब 30 हजार रुपये उड़ा लिए। सांपला थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। 30 सितंबर को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपी ने खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी दी। साथ ही आरोपी ने कहा, दोनों को चालू रखने के लिए ऑनलाइन एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर जितेंद्र ने इंकार कर दिया। आरोपियों ने फिर से फोन किया। इस बार जितेेंद्र आरोपियों के झांसे में आ गया और खाते, एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ ही देर बाद ठगों ने जितेंद्र के खाते से करीब 30 हजार रुपये की ठगी की। इसके बाद जितेंद्र ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी।