फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ex parsad to put the stamp, but in stamp do not written ex,

पूर्व पार्षद कर रहे शिनाख्त, मुहर में पूर्व भी नहीं लिखा

Sun, 26 Mar 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
ex parsad  to put the stamp, but in stamp do not written ex,
प्रमा‌िण्‍ात पत्र - फोटो : amar ujala
शहर में पूर्व पार्षद न केवल लोगों की शिनाख्त कर रहे हैं, बल्कि पार्षद के नाम की मुहर और हस्ताक्षर भी फार्मों पर किए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला निगम के वार्ड नंबर-1 में सामने आया है, जहां पार्षद राजबीर सैनी ने महिला का फार्म इसलिए वापस कर दिया, क्योंकि उस पर सही पार्षद के हस्ताक्षर और मुहर नहीं थे।
विज्ञापन


 दो दिन पहले शास्त्री नगर निवासी विक्की की पत्नी राखी शिनाख्त फार्म लेकर वार्ड नंबर एक के पार्षद राजबीर सैनी के पास पहुंचीं। शिनाख्त फार्म पर मायके के पार्षद या पंच-सरपंच की ओर से भी शिनाख्त करवाई जाती है। फार्म देखकर पार्षद राजबीर सैनी का माथा ठनका। फार्म पर जो मुहर लगी थी, वह प्रदीप कुमार, म्यूनिसिपल काउंसिलर वार्ड-6 के नाम से लगी थी। साथ ही हस्ताक्षर भी थे।
विज्ञापन


पार्षद ने तुरंत महिला से कहा कि उसका मायके खोखराकोट का इलाका वार्ड-4 और 3 में आता है। तीन की पार्षद तो सुशीला इंदौरा हैं, जबकि चार से मेयर रेनू डाबला हैं। प्रदीप कुमार तो पुराने वार्ड नंबर छह से 2005 से 2010 तक पार्षद रहे हैं। ऐसे में वे दोबारा सही पार्षद के हस्ताक्षर करवाकर लाएं। वहीं, पूर्व पार्षद नरोत्तामल भटनागर ने कहा कि पूर्व पार्षद होने के नाते काई भी शिनाख्त कर सकता है, हालांकि मुहर में पूर्व पार्षद या अंग्रेजी में एक्स लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद होने के नाते कर सकता हूं शिनाख्त
मामले के संबंध में पूर्व पार्षद प्रदीप ने कहा कि महिला उनके पास आई थी। पूर्व पार्षद होने के नाते उन्होंने शिनाख्त की। हालांकि, मुहर जल्दबाजी में पुरानी लग गई होगी।
- प्रदीप कुमार, पूर्व पार्षद वार्ड छह (नगर परिषद)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed