फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   demanding extortion of 10 lakhs sent letter to JJP district vice-president In Rohtak

Rohtak: JJP की जिला उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी

Tue, 28 Feb 2023 08:42 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Feb 2023 08:42 AM IST
सार

रोहतक में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट, हत्या और रंगदारी के मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में बीजेपी के गठबंधन में चल रहे जेजेपी पार्टी की महिला नेता से रंगदारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
demanding extortion of 10 lakhs sent letter to JJP district vice-president  In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक की जजपा की महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष को पत्र भेजकर किसी ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई है। इस संबंध में महिला ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शास्त्री नगर में दुकान पर मिला पत्र
पुलिस के मुताबिक संतोष देवी ने दी शिकायत में बताया कि वह जननायक जनता पार्टी की जिले की उपाध्यक्ष है। वह और उसका बेटा शास्त्री नगर में दुकान चलाते हैं। सुबह दुकान खोली तो एक पत्र मिला। पत्र में लिखा हुआ है कि 10 लाख रुपये भिजवा देना, नहीं तो तेरे बेटे को जान से मार देंगे। इस तरह की धमकी शिकायतकर्ता को पहले भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


फरवरी माह में रंगदारी व धमकी की पांचवीं वारदात
साल 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे एक साल पहले अचानक रंगदारी व धमकी देकर पैसे मांगने या कारोबार में हिस्सा देने की वारदात बढ़ गई हैं। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आईएमटी स्थित ट्रक यूनियन प्रधान से पंजाब की जेब से फोन करके धमकी दी गई। हिस्सेदारी न करने पर कार्यालय में गोली चलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनारिया चौक स्थित मिठाई विक्रेता को धमकी मिली। फिर चाप विक्रेता से अंबाला जेल में बंद आरोपी के नाम पर धमकी मिली। तीन दिन पहले सामाजिक संगठन के प्रधान सेक्टर एक निवासी दलजीत मलिक को धमकी देकर 50 लाख मांगे गए। अब जजपा नेत्री से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है।


तीन वारदात ट्रेस, दो की जांच जारी
पुलिस आईएमटी प्रकरण के साथ-साथ मिठाई विक्रेता व चाप विक्रेता को धमकी मामले का खुलासा कर चुकी है। जबकि सामाजिक संस्था प्रधान से 50 लाख अब जजपा नेत्री से 10 लाख मांगने का मामला अभी अनट्रेस है। दो मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed