फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Death in suspicious circumstances of married women in Rohtak

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, मायके पक्ष ने देखे गले पर निशान तो...

Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

विवाहिता के पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका के ताऊ कृष्ण कुमार महम चौबीसी के गांव भैणी महाराजपुर के पूर्व सरपंच हैं। थाना प्रभारी बोले कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल रहे हैं।

विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married women in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव इंद्रगढ़ में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ताऊ एवं भैणी महाराजपुर के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार का आरोप है कि उसकी भतीजी की पति, सास, देवर व देवरानी ने गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भैणी महाराजपुर निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि साल 2014 में उसने अपनी भतीजी 27 वर्षीय ज्योति की शादी इंद्रगढ़ निवासी कपिल के साथ की थी। कपिल खेतीबाड़ी का काम करने के साथ दुकान भी चलाता है। शादी में 15-16 लाख रुपये दान दहेज दिया था। उसकी भतीजी के दो बेटे हैं, एक की उम्र सात तो दूसरे पांच साल है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, भतीजी को बेटा होने पर ढाई लाख रुपये का सामान दिया था। इसके बावजूद उसकी भतीजी को तंग किया जा रहा था। वे कई बार समझाकर आए, लेकिन ससुराल पक्ष का उत्पीड़न नहीं कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भतीजी फोन करके बोली, कड़ों के लिए तंग किया जा रहा
पूर्व सरपंच कृष्ण ने बताया कि दो अप्रैल को शाम छह-सात बजे भतीजी ज्योति का फोन आया था। कह रही थी कि कड़ों के लिए उसे काफी तंग किया जा रहा है। एक बार आप आ जाओ। इसके बाद ज्योति ने अपने पिता शिवकुमार के पास भी फोन किया। उसने भतीजी को कहा कि कल आएंगे। सभी ठीक-ठाक कर देंगे।

दामाद का फोन आया, ज्योति की हार्ट अटैक से हुई मौत
वहीं, सोमवार दोपहर करीब एक बजे ज्योति के पति कपिल का फोन आया। बोला, हार्ट अटैक से ज्योति की मौत हो गई है। दाह संस्कार की तैयारी कर रह रहे हैं। वे तुरंत गांव पहुंचे। वह अपने भाई शिवकुमार, राज सिंह, जय भगवान व मेरे भतीजे जोगेन्द्र, साहिल व अमित व अन्य परिवार के सदस्य गांव इन्द्रगढ़ पहुंचा। ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। मायके पक्ष ने देखा की भतीजी के गले पर रस्सी के निशान थे।

पुलिस की मौजदूगी में देखने दिया शव
पूर्व सरपंच का कहना है कि वे गांव पहुंचे तो उनको घर में घुसने नहीं दिया। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर की। पुलिस हेल्पलाइन की गाड़ी के अलावा लाखनमाजरा थाने से पुलिस पहुंची। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पति कपिल, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


विवाहिता की हत्या हुई है या आत्महत्या, यह पोस्टर्माटम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल मृतक के ताऊ के बयान पर पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश का केस दर्ज करने का मामला दर्ज किया है। -रणबीर सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed