{"_id":"63ee081a83701ad3170dc945","slug":"dead-body-of-woman-and-youth-found-in-hotel-in-rohtak-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: होटल में मिला महिला और युवक का शव, एक दिन पहले दवा लेने गई थी अस्पताल विवाहित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: होटल में मिला महिला और युवक का शव, एक दिन पहले दवा लेने गई थी अस्पताल विवाहित
Thu, 16 Feb 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:10 PM IST
सार
रोहतक में एक होटल के कमरे में महिला व युवक की शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक एक ही कालोनी के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला एक दिन पहले ही घर पर तबीयत खराब बताकर सिविल अस्पताल में दवाई लेने गई थी।
विज्ञापन
मौके पर माजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सेक्टर 14 स्थित होटल में वीरवार दोपहर बाद होटल के कमरे में 43 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक की शव मिला है। दोनों तेज कालोनी के रहने वाले हैं। महिला एक दिन पहले ही घर पर तबीयत खराब बताकर सिविल अस्पताल में दवाई लेने गई थी। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, जहां महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
दोनों तेज कालोनी के रहने वाले, महिला शादीशुदा, जबकि युवक अविवाहित
पुलिस के मुताबिक तेज कालोनी निवासी एक युवक ने बुधवार को सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि उसकी मां की उम्र 43 साल है। सुबह करीब 11 बजे मां ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है, इसलिए सिविल अस्पताल जा रही है। देर शाम तक वापस नहीं आई तो मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। उसने कई जगह तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच वीरवार दोपहर सेक्टर 14 स्थित होटल के कर्मचारियों ने कमरा नंबर आठ खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
चॉबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर बाथरूम में महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि युवक का शव फंदे से हुआ था। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पुरानी सब्जी मंडी थाने में महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की लग रही है। पोस्टमार्टम व परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन