{"_id":"62016465edc1206bba62de40","slug":"dead-body-of-12th-student-missing-in-rohtak-for-three-days-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: तीन दिन से लापता 12वीं की छात्रा का जोहड़ में मिला शव, झज्जर के युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: तीन दिन से लापता 12वीं की छात्रा का जोहड़ में मिला शव, झज्जर के युवक के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 07 Feb 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:56 PM IST
सार
चार फरवरी को पिता ने झज्जर जिले के युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस में भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के कलानौर खंड के एक गांव की तीन दिन पहले लापता हुई 12वीं की छात्रा का शव सोमवार शाम को तालाब (जोहड़) में मिला है। युवती की मौत डूबने से हुई है या दूसरी वजह से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि 4 फरवरी को थाना एरिया के एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं पास है। उसे शक है कि झज्जर जिले के एक गांव का युवक बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर ही रही थी कि सोमवार शाम को कुछ बच्चों ने गांव के जोहड़ के अंदर शव उतरता देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में पुलिस यह नहीं तय कर सकी कि छात्रा की मौत की वजह क्या है। ऐसे में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन