{"_id":"6465c64e84a60521b2012ed3","slug":"dead-body-found-in-suspicious-condition-near-khedi-sadh-in-rohtak-bike-collided-with-tree-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खेड़ी साध के पास मिला संदिग्ध हालात में शव, पेड़ से टकराई हुई है बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: खेड़ी साध के पास मिला संदिग्ध हालात में शव, पेड़ से टकराई हुई है बाइक
Thu, 18 May 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 May 2023 12:01 PM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाईपास के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थोड़ी दूरी पर बाइक पड़ी है, जो पेड़ से टकराई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व बाइक की सीट 10 फीट आगे पड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के दिल्ली मार्ग पर खेड़ी साध गांव के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई या नहीं दूसरी वजह है। यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर बाइक भी मिली है, जो पेड़ से टकराई हुई है।
विज्ञापन
पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाईपास के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थोड़ी दूरी पर बाइक पड़ी है, जो पेड़ से टकराई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व बाइक की सीट 10 फीट आगे पड़ी थी। जबकि बाइक दूर थी। मृतक ने लाल रंग की शट व काले रंग की पेंट पहन रखी है। शरीर पर ज्यादा चोटों के निशान नहीं थे। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
रात को तेज हवा व बारिश के दौरान हादसे की आशंका
वीरवार रात को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। आशंका है कि उस समय बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। रात को किसी के द्वारा उसे अस्पताल में न पहुंचाने के कारण मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर हवाकौर, प्रभारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन