फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daughter of retired military, dev colony, manipulated mob, accused

देव कालोनी मोड़ पर रिटायर्ड फौजी की बेटी से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को धुना

Sat, 03 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 03 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Daughter of retired military, dev colony, manipulated mob, accused
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
जिले में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मनचलों की हरकतों से युवतियों और छात्राओं का राह चलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले दो दिनों में ऐसे दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


पहले मामले में, देव कालोनी में पीजी में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी की बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पीजीआई थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में बहादुरगढ़ के गांव जटवाड़ा निवासी मनदीप को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भिवानी के एक गांव की छात्रा एमडीयू में पढ़ाई करती है। वह फिलहाल देव कालोनी में एक पीजी में रहती है। छात्रा बुधवार शाम किसी काम से दुकान पर गई थी। जब वह वापस पीजी जा रही थी तो देव कालोनी मोड़ पर आरोपी मनदीप अपने दोस्तों के साथ बैठा था। आरोप हे कि उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की हरकत देखकर आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

देव कालोनी मोड़ बना मनचलों का अड्डा 
आसपास के लोगों की मानें तो मेडिकल मोड़ मनचलों का अड्डा बन गया है। यहां शाम छह से रात 10 बजे तक लड़कों के कई समूह दुकानों के सामने बैठे रहते हैं। बताया जाता है कि ऐसे मनचले यहां से आने जाने वाली छात्राओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। इस क्षेत्र में लड़कों के कई पीजी संचालित हो रहे हैं। 

छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास 
उधर, सांपला में भी एक छेड़खानी की घटना सामने आई है। यहां दो आरोपियों ने आठवीं की छात्रा के साथ मारपीट कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपियों ने छात्रा को छोड़ा और भाग गये। इस संबंध में मोनू और सनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


पुलिस को दी शिकायत में देव कालोनी निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार को वह अपनी सहेली के घर पढ़ाई करने जा रही थी। जब वह कुछ दूरी पर पहुंची तो दो युवकों ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट कर उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने आरोपियों की करतूत देखकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह फरार हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed