फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, accident, death, haryana, bycle, rohtak, truck accident, bike

साइकिल सवार को बाइक ने और बाइक सवार को वाहन ने कुचला

Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime, accident, death, haryana, bycle, rohtak, truck accident, bike
crime demo - फोटो : MID DAY
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। साइकिल सवार को दिल्ली बाईपास पर बाइक ने टक्कर मार दी तो बाइक सवार युवक को चुलियाना मोड़ पर किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पहला हादसा चुलियाना मोड़ पर रविवार शाम हुआ। इस सड़क हादसे में झज्जर के निमाना निवासी कविन्दर (30) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कविन्दर के भाई मोनू ने बताया कि कविन्दर रोहतक के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वह रात करीब साढ़े छह बजे दोस्त के साथ बाइक से झज्जर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह चुलियाना मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कविन्दर और राजेश सड़क पर गिर पड़े। गिरने के बाद किसी वाहन ने क विन्दर को कु चल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो र्गई, जबकि उसका दोस्त राजेश गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों की मदद से दोनों को पीजीआई लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने कविन्दर को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे हादसे में पानीपत के गांव मुंगान निवासी बलवान सिंह (50) की मौत हो गई। बलवान सिंह दिल्ली रोड स्थित एक फै क्ट्री में काम करते थे। वह परिवार के साथ फिलहाल शिवनगर में रहते थे। पुलिस को दी शिकायत में बलवान के बेटे का कहना है कि उनके पिता रविवार शाम ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर आ रहे थे। जब वह दिल्ली रोड स्थित देव स्कूल के पास पहुुंचे तो गलत साइड से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बलवान सिंह का सिर सड़क से जा लगा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed