{"_id":"644fdee6ded9adb84407c593","slug":"cheated-of-2-lakh-92-thousand-rupees-by-befriending-a-youth-of-rohtak-on-social-media-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: विदेशी महिला बन पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर युवक से 2.92 लाख रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: विदेशी महिला बन पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर युवक से 2.92 लाख रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार
Mon, 01 May 2023 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 09:16 PM IST
सार
साइबर ठग ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर भारत आकर प्रॉपर्टी खरीदने का झांसा दिया। उसके बाद मुंबई कस्टम विभाग के नाम पर कॉल करवाकर पैसे ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
विदेशी महिला मित्र बनकर रोहतक शहर के पटेल नगर निवासी युवक से 2.92 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक पर अर्मिता कोहली नाम से मित्र बनाने के लिए अर्जी आई। उसने अर्जी स्वीकार कर ली। नंवबर 2022 से दोनों के बीच फेसबुक के मैसेंजर पर बात होने लगी। एक अप्रैल को युवती ने उससे मोबाइल नंबर मांगा।
विज्ञापन
उसने मोबाइल नंबर दिया तो व्हाट्सअप पर बातचीत होने लगी। उसने कहा कि वह भारत आ रही है, जहां प्रॉपर्टी खरीदेगी। अगले ही दिन एक युवक का फोन आया। बताया गया कि वह मुंबई स्थित कस्टम विभाग से बोल रहा है।
विज्ञापन
आपकी दोस्त अर्मिता कोहली के पास महंगी घड़ियां, आभूषण, प्रफ्यूम, आई फोन व 50 हजार पोंड का डिमांड ड्राफ्ट है। कस्टम विभाग की इसके लिए 25,200 रुपये फीस देनी होगी। उसने बताए गए बैंक अकाउंट में यूपीआई से राशि भेज दी। इसके बाद किसी न किसी बहाने उससे कुल 2.92 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। अब महिला सहित अन्य युवक का भी फोन बंद आ रहा है।