फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   burn ATM, no cabin item used, no pgi item used

जल गया एटीएम, न केबिन के उपकरण काम आए और न पीजीआई के

Thu, 09 Mar 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 09 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
burn ATM, no cabin item used, no pgi item used
अाआग बुझाते कमी - फोटो : amar ujala
पीजीआई की मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा के नजदीक लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में बुधवार दोपहर को आग लग गई। आग से पूरा एटीएम जल गया, वहीं पास लगे एसबीआई के एटीएम तक भी आग पहुंच गई। केबिन में तैनात सुरक्षा गार्ड और पीजीआई के सुरक्षा कर्मी भी आग पर काबू नहीं पा सके। अग्निशमन यंत्र अपना काम नहीं कर सके। दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम के अंदर कितनी राशि थी।
विज्ञापन

 जानकारी के मुताबिक पीजीआई की मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा के नजदीक एचडीएफसी और एसबीआई के एटीएम बूथ हैं। एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं है जबकि दूसरे एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड अमन तैनात है। अमन ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने एटीएम केबिन में बैठा था। तभी निजी बैंक के एटीएम से ग्राहक निकासी करने आया। जैसे ही उसने केबिन का गेट खोला, अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पहले तो अमन ने एटीएम के अंदर लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। अमन ने पीजीआई सिक्योरिटी और पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों ने पीजीआई के अंदर से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उस समय तक आग तेजी से फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर दमक ल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब तक सारा एटीएम जल गया था।
 एचडीएफसी बैंक के एटीएम में लगी आग की लपटें साथ लगे एसबीआई के एटीएम तक भी पहुंच गईं। इससे एसबीआई के एटीएम का बाहरी हिस्सा भी जल गया। दमकल की गाड़ी समय पर पहुंचने के कारण दूसरे एटीएम के अंदर तक आग नहीं पहुंच सकी। हादसे के समय पीजीआई थाना एसएचओ मंजीत सहित और बैंक  अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

मंगलवार को डाले थे एक लाख रुपये
पुलिस ने जब मामले में संबंधित बैंक के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि एटीएम में मंगलवार शाम को ही एक लाख रुपये डाले गए थे। हालांकि पुलिस को अभी तक यह पता नहीं है कि हादसे के समय एटीएम में कितने रुपये थे। इस संबंध में बैंक के अधिकारियों ने मुंबई से अपने तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया है। उनके आने के बाद ही सही रकम का पता चल सकेगा।


पुलिस का दावा, शार्ट सर्किट से लगी आग
पीजीआई थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि शार्ट-सर्किट के कारण हादसा हुआ है। किसी ने जान बूझकर एटीएम में आग नहीं लगाई है। हादसे से एक दिन पहले एटीएम में एक लाख रुपये डाले गये थे। बता दें कि पीजीआई थाना क्षेत्र में एटीएम में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रुपये डालने वाले कंपनी के कर्मचारियों ने मिलीभगत करके गांधी कैंप में एक एटीएम को आग  लगा दी थी, ताकि लाखों पर हाथ मार सके। लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपियोें को दबोच लिया था। आरोपियों ने भारी रकम भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed