फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bularo head to head with bike. one policemen died

बुलेरो ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर , एक की मौत

Mon, 05 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 05 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
सुनारिया जेल के सामने चौराहे पर तेज गति से आ रही एक बुलेरो ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। दोनों पुलिसकर्मी जेल में तैनात हैं।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने बताया कि हादसे में गांव खरक (भिवानी) निवासी सिपाही 30 वर्षीय दयाचंद सिंह की मौत हो गई। दयाचंद रविवार शाम साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करके जेल से बाहर निकले थे। एक घंटे बाद सूचना मिली कि जेल के सामने चौराहे पर दयाचंद की बाइक को बुलेरो ने टक्कर मार दी। जब तक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो दयाचंद दम तोड़ चुके थे। गांव बोहर निवासी सिपाही संजीव कुमार घायल थे।
विज्ञापन


 संजीव को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। दयाचंद अपनी बाइक से सिपाही संजीव को शुगर मिल के पास से बैठाकर जेल की तरफ आ रहा था। आते समय रास्ते में हादसा हुआ। मृतक दयाचंद के तीन बेटे हैं। उनका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सड़क हादसे में सुनारिया जेल के डिप्टी जेल अधीक्षक अग्नेश कुमार की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed