फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of Woman found in pit in Rohtak of Haryana

Murder In Rohtak: महिला की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, नहीं हो सकी शनाख्त, हाथ पर लिखा है शंकर बी

Sat, 11 Jun 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 10:42 PM IST
सार

महिला की उम्र 28 साल के करीब है। दायें हाथ पर अंग्रेजी में शंकर बी लिखा है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Body of Woman found in pit in Rohtak of  Haryana
जांच करती एफएसएल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड स्थित घिलौड़ गांव से छिछड़ाना गांव की सीमा की तरफ खेत के अंदर किसी गड्ढे में एक 28 वर्षीय महिला का शव मिला है, जिसके गले व चेहरे पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि किसी ने गला दबाकर महिला की हत्या की और शव गड्ढे में डाल दिया। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घिलौड़ गांव निवासी अभिजीत ने उन्होंने खेत में पानी के लिए पाइप लाइन बिछा रखी है। शाम को खेत में गया तो पाइप के पास बने गड्ढे के अंदर एक महिला का शव दिखाई दिखाई दिया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही रोहतक से एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने शव की गहराई से जांच की। महिला के गले व चेहरे पर निशान मिले। साथ ही नाक से खून निकला हुआ था। इसके अलावा कोई ऐसी कोई चीज नहीं मिल सकी, जिससे मृतका की शनाख्त हो सके।
विज्ञापन

 

पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। - जसवंत सिंह, प्रभारी, घिलौड़ पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed