फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of Woman found in a hotel room in Rohtak of Haryana

होटल में मिला महिला का शव: पति के जेल जाने के गम में करने लगी थी अत्यधिक नशा, ओरवडोज से मौत का अंदेशा

Wed, 02 Feb 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 11:43 PM IST
सार

रोहतक शहर के जींद बाईपास स्थित होटल के कमरे में बहादुरगढ़ की महिला का शव मिला। पुलिस को होटल से एक युवक की आईडी भी मिली। पुलिस ने अत्यधिक नशे से मौत होने का अंदेशा जताया। होटल संचालक और आईडी पर कमरा बुक कराने वाला युवक मामले में संदिग्ध है।

विज्ञापन
Body of Woman found in a hotel room in Rohtak of Haryana
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के जींद रोड स्थित एक होटल में बुधवार सुबह पुलिस को 25 साल की महिला का शव मिला है। होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अगला कदम उठाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। पति के जेल जाने के गम में महिला के नशे की ओवरडोज लेने की बात कही जा रही है। वह पति से जेल में मिलने के लिए यहां आई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जींद रोड स्थित एक होटल के कमरे में महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की। महिला बहादुरगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

महिला को एक साल पहले नशा मुक्ति केंद्र में कराया था भर्ती

पुलिस के अनुसार, वह नशे की आदी थी और मंगलवार रात को यहां आई थी। पति से इसकी अनबन चल रही थी। वह किसी केस में जेल चला गया। इसके बाद वह परेशान रहने लगी। नशा लेने की लत बढ़ती गई। उसे करीब एक साल पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया था। यहां इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उसे पति से जेल में मिलने का समय दिया गया था। इसके लिए वह मंगलवार रात रोहतक आई थी। पुलिस के अनुसार, पति के गम में रात को उसके ज्यादा नशा लेने का अंदेशा है। संभवत: इसी से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। 

गौकर्ण चौकी इंचार्ज एएसआई पवनवीर ने बताया कि परिजनों ने महिला को नशे का आदी बताया है। बुधवार को उसे जेल में पति से मिलना था। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया गया है।

डीएसपी ने किया मौके का मुआयना 

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ. रविंदर खुद मौके का मुआयना करने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। यहां एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। पुलिस को होटल से महिला की आईडी के साथ एक युवक की आईडी भी बरामद हुई है। इनके नाम पर कमरा बुक कराए जाने की बात सामने आई है। 

पुलिस को होटल के कमरे में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इसी से महिला की मौत की वजह भी स्पष्ट होगी। - निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी, शहर थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed