फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bizli nigam employ molestrate a girl in bus

बिजली कर्मी ने महिला से चलती बस में की छेड़छाड़, फोटो भी खींचे

Thu, 27 Aug 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
जिले में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तक दो बहनों से छेड़छाड़ का मामला सुलझा भी नहीं है कि फिर से रोडवेज बस में महिला के साथ छेड़छाड़ हो गई।
विज्ञापन


 इस बार बिजली कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोपी ने चलती बस में ही अपने मोबाइल में महिला की फोटो भी खींच ली। पानीपत से रोहतक तक छेड़छाड़ का दंश झेल रही महिला के सब्र का बांध रोहतक बस स्टैंड पर टूट गया। यहां महिला ने आरोपी को बारे में पुलिस को बताया और पुलिस ने उसे बस से ही दबोच लिया। फिलहाल मामला सदर थाने में है।
विज्ञापन


 आरोपी युवक और महिला दोनों के थाने में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। चुलियाना गांव निवासी बिजली कर्मी अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिसार निवासी महिला बुधवार सुबह किसी काम से पानीपत गई थी। दोपहर को काम खत्म होने के बाद महिला चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में बैठकर रोहतक आ रही थी। तभी पानीपत थर्मल पावर प्लांट से एक युवक आया और महिला के बराबर में बैठ गया।

आरोप है कि बस चलते ही युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। पूरे रास्ते छेड़छाड़ करने के बाद मकड़ौली टोल प्लाजा के पास युवक ने चुपके से अपने मोबाइल में महिला का फ ोटो भी खींच लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती बस बस स्टैंड पर आ गई।


यहां महिला ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उस पर झपट पड़ी। कुछ ही देर में रोडवेज बस स्टैंड चौकी से प्रभारी सुशीला टीम सहित मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को बस में ही दबोच लिया और जैसे तैसे आरोपी को भीड़ के बीच से निक ाला। महिला ने चौकी में शिकायत दी, लेकिन मामला सदर थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस उसे सदर थाने में ले गई। यहां भी महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

पानीपत बिजली बोर्ड में कार्यरत चुलियाना निवासी अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजबीर सिंह, एसएचओ, सदर थाना, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed