फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Adulterated spice factory busted in Rohtak of Haryana

रोहतक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नामी कंपनियों के नाम पर मिलावटी मसाला बनाते पकड़े, फैक्टरी सील

Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
सार

चार मशीनें, एमडीएच व एवरेस्ट कंपनी के खाली व मसाला भरे पैकेट के 100 कार्टून मिले। फैक्टरी से 150 बैग कच्चा माल बरामद हुआ। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Adulterated spice factory busted in Rohtak of Haryana
मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्टरी सील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के रोहतक में शास्त्री नगर में चल रही मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में माल बरामद किया है। यहां चार मशीनें, एमडीएच व एवरेस्ट कंपनी के खाली व मसाला भरे पैकेट के 100 कार्टून के अलावा 150 बैग कच्चा माल भी बरामद हुआ है। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एएसपी हेमेंद्र मीणा को किसी ने बुधवार को सूचना दी कि शास्त्री नगर में मसाला बनाने की अवैध फैक्टरी चलाई जा रही है। यहां एमडीएच व एवरेस्ट के डिब्बों में मिलावटी मसाला भरकर बेचा जा रहा है। पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी संचालक बहुजमालपुर निवासी राजेश बल्हारा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसने मदीना हाल शिव कॉलोनी निवासी राजेश का करीब 200 गज का आठ कमरों का मकान किराये पर लिया है। यहीं वह एमडीएच व एवरेस्ट मसाले की पैकिंग की जा रही थी। इसके लिए मशीनें लगाई गई हैं। पुलिस को मौके से खाली व मसाले भरे डिब्बे, कच्चा माल व अन्य जरूरी चीजें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एफएसओ को भुला गया। एफएसओ ने मौके पर मिले मसाले के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, एमडीएच व एवरेस्ट कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने पर नामी कंपनी के डिब्बे व अन्य सामान की गिनती की जाएगी। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है। 

 

मसाला बनाने वाली अवैध फैक्टरी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में पैक व खुला मसाला मिला है। कच्चे माल के करीब 150 बैग व मसाले के 100 कार्टून पैक मिले हैं। इनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - हेमेंद्र मीणा, एएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed