फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डिप्टी मेयर के वार्ड में कूड़ा उठाने से मना किया तो सफाईकर्मी को दांतों से काटा

डिप्टी मेयर के वार्ड में कूड़ा उठाने से मना किया तो सफाईकर्मी को दांतों से काटा

Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी मेयर के वार्ड में कूड़ा उठाने से मना किया तो सफाईकर्मी को दांतों से काटा
डिप्टी मेयर की कॉलोनी में कूड़ा उठाने को लेकर महिला सफाई कर्मी को लड़की ने दांतों से काटा
विज्ञापन

: सफाई कर्मी कैलाश देवी का हाथ जख्मी, सिविल अस्पताल में दाखिल
: ज्वाइंट कमिश्नर ने लिखा पुलिस को पत्र, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
: मकान पर लिखा था मनीष कुमार, यूचबीवीएन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम के डिप्टी मेयर अशोक भाटी की राजेंद्रा कालोनी में शनिवार सुबह मकान के बाहर से कूड़ा उठाने को लेकर महिला सफाईकर्मी और एक लड़का झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े में लड़की ने महिला कर्मचारी कैलाश देवी का हाथ दांतों से जगह-जगह से काट लिया। जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रवींद्र कुमार ने शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि रामलीला पड़ाव निवासी 35 वर्षीय कैलाश देवी निगम में कांट्रेक्ट पर कार्यरत है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे राजेंद्रा कालोनी में सफाई कर रही थी। साथ ही गली में कूड़े की ढेरियां बनाने लगी, ताकि पीछे से आ रही रेहड़ी वाला उन्हें उठाकर डालता रहे। जिस मकान पर मनीष कुमार, यूचबीवीएन लिखा था, उसके अंदर से एक महिला आई और कहने लगी कि यहां क्यों कूड़े का ढेर लगा दिया। कैलाश देवी ने कहा कि रेहड़ी वाली थोड़ी देर में उठा लेगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच अंदर से एक लड़की आई और सफाईकर्मी के बाल पकड़ कर नीचे गिरा दिया। साथ ही दांतों से उसके हाथ को कई जगह से काट लिया। चीख पुकार सुनकर सुपरवाइजर जतिन और सहायक सफाई निरीक्षक नरेंद्र आ गए। किसी तरह सफाईकर्मी को छुड़वाया। साथ ही घायल सफाईकर्मी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। निगम कर्मियों से यूं मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- रवींद्र कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम

निगम की सफाई कर्मी की शिकायत और ज्वाइंट कमिश्नर का पत्र मिला है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला सफाईकर्मी की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई सुखबीर, प्रभारी नई अनाज मंडी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed